अपराध छिपाएं नहीं, प्रशासन को बताएं: सीडीओ

अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोलने से महिला अपराधों में कमी आएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:02 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:02 AM (IST)
अपराध छिपाएं नहीं, प्रशासन को बताएं: सीडीओ
अपराध छिपाएं नहीं, प्रशासन को बताएं: सीडीओ

मैनपुरी, जागरण संवाददाता: अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोलने से महिला अपराधों में कमी आएगी। अपराध को छिपाने से नहीं स्वजनों को बताने से राहत मिलेगी, इसलिए अपराधों की जानकारी स्वजन और प्रशासन को दें, मदद मिलेगी।

यह बात सीडीओ ईशा प्रिया ने कही। शुक्रवार को कु. आरसी कन्या इण्टर कालेज में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत मिशन शक्ति को लेकर प्रतियोगिता कराई गई। चित्रकला, निबंध, भाषण, रंगोली में बालिकाओं ने हुनर का प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते। चित्रकला में नाजिया प्रथम, श्रद्धा द्वितीय, अंजुम तृतीय स्थान पर रही। निबंध में तृप्ति प्रथम, सची पाण्डे द्वितीय, दृष्टि राजावत तृतीय रहीं।

वहीं, भाषण प्रतियोगिता में जानवी दुबे प्रथम, इकरा हाशमी द्वितीय, सची पांडेय तृतीय रही। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा उद्यान अधिकारी अनीता सिंह, समाज कल्याण अधिकारी डा. इंद्रा सिंह, उप प्रधानाचार्या रजनी कुशवाह के साथ शिक्षिका ज्योत्सना कठेरिया, प्रीती जायसवाल, नीतू वर्मा, प्रियंका, पूनम श्रीनाथन, दिप्ती यादव उपस्थित रहे। सीआरबी में बताए हेल्प लाइन नंबर

नगर के सीआरबी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत गोष्ठी हुई। प्रबंधक प्रेममित्र लूथरा ने बालिकाओं को सुरक्षा संबंधित जानकारी देकर उन्हें डायल 1090 व 112 के बारे में बताया। पेट्रीशिया लूथरा ने कहा कि बालिकाएं उत्पीड़न बर्दाश्त न करें, हैल्प लाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराएं। कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार गेरा ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बालिकाओं को हर संभव मदद देने के लिए तैयार है। सिधु अरोरा ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान शुरू किया गया है। प्रधानाचार्य उपेंद्र नाथ मिश्र ने छात्राओं के प्रश्नों के जवाब दिए। कार्यक्रम में मल्लिका उपाध्याय, अर्चना सक्सेना, विजय लक्ष्मी दुबे, पूनम शालिनी लाल, पूनम मिश्रा, आकांक्षा रश्मि आदि शिक्षिकाएं मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी