परिवार की खुशहाली को अस्पताल में की चर्चा

खुशहाल परिवार दिवस पर 100 शैय्या अस्पताल में बैठक हुई। इसमें मरीजों को जानकारी दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 05:45 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 05:45 AM (IST)
परिवार की खुशहाली को अस्पताल में की चर्चा
परिवार की खुशहाली को अस्पताल में की चर्चा

जासं, मैनपुरी: खुशहाल परिवार दिवस पर रविवार को चिकित्सालयों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बैठक कर स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों और तीमारदारों को स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी।

रविवार को अवकाश की वजह से ओपीडी सेवाएं बंद रहीं। 100 शैय्या अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों ने बैठक कर वार्डों में भर्ती महिलाओं और तीमारदारों को स्वास्थ्य संबंधित सलाह दी। एएनएम शोभा ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से बहुत सी स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार नहीं हो पा रहा है। ज्यादातर लोग वायरस के डर की वजह से अपने घरों में ही हैं। अकेलापन की वजह से चिढ़चिढ़ापन बढ़ रहा है। जरूरी है कि हम परिवार के सदस्यों के साथ अपने विचारों को साझा करें। खुशहाल परिवार के लिए परिवार नियोजन से जुड़ी जानकारी होना आवश्यक है।

काउंसलर सीमा यादव ने कहा कि इस बात को अच्छी तरह से समझना होगा कि छोटा परिवार ही सुखी परिवार हो सकता है। सरकार द्वारा परिवार नियोजन के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करा लाभ दिलाया जाता है। ऐसी योजनाओं का प्रत्येक व्यक्ति को लाभ लेना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को खान-पान में ध्यान रखने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। अक्सर गर्भावस्था के समय में महिलाओं के शरीर में खून की कमी हो जाती है। इसका असर गर्भ में पल रहे भ्रूण पर भी पड़ता है। समय-समय पर चिकित्सकों से भी सलाह लेनी चाहिए।

इस मौके पर एएनएम अनारकली, वरिष्ठ लिपिक विमल चौहान, कौशलेंद्र सिंह, प्रतीक यादव उपस्थित थे। संचारी रोगों की रोकथाम को अब चलेगा अभियान

जासं, मैनपुरी : संचारी रोगों की रोकथाम के साथ अन्य स्वास्थ्य संबंधित अभियान के संचालन के लिए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना बनाई।

डीएम ने कहा कि मौसम बदल रहा है। इस बार हमें पहले से ही सभी तैयारियां करनी होंगी। पिछले साल डेंगू के साथ अन्य बीमारियां बढ़ी थीं, जिनकी वजह से समस्या पैदा हुई थी। एक से 31 मार्च तक संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए कार्य कराए जाएंगे। पूरे महीने जिलेभर में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे कार्यक्रम की सघन मानीटरिग कराई जाए। लोगों को गांव-गांव जाकर बीमारियों से होने वाले खतरों और उनसे बचाव के तरीकों की जानकारी दी जाए।

बाकायदा योजना तैयार करके फागिग, एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाए। उन्होंने निकायों के जिम्मेदारों से विशेष सफाई अभियान संचालित कराए जाने के निर्देश दिए। जहां जलभराव के हालात हैं उन्हें खंड विकास अधिकारियों द्वारा दुरुस्त कराया जाए। सभी ग्राम विकास अधिकारी अपने-अपने गांवों के नोडल होंगे। सीएमओ डा. एके पांडेय ने बताया कि इस समय सीमा के बीच ही दस्तक अभियान का संचालन भी किया जाएगा। बैठक में सीडीओ ईशा प्रिया, एसीएमओ डा. जीपी शुक्ला, डीपीआरओ स्वामीदीन उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी