जिला अस्पताल का डेंगू वार्ड दिखावा, भर्ती नहीं हुआ एक भी मरीज

जिला अस्पताल में हृदय रोग विभाग के एक कक्ष में लगाए सात बिस्तर मछरदानी भी लगवाई लेकिन मरीज नहीं कर रहे भर्ती

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 06:40 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 06:40 AM (IST)
जिला अस्पताल का डेंगू वार्ड दिखावा, भर्ती नहीं हुआ एक भी मरीज
जिला अस्पताल का डेंगू वार्ड दिखावा, भर्ती नहीं हुआ एक भी मरीज

जासं, मैनपुरी: जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड की खानापूरी तो कर ली गई, लेकिन अब यहां एक भी मरीज को भर्ती नहीं किया जा सका है। अस्पताल प्रशासन द्वारा ह्दय रोग विभाग में एक खाली कक्ष में सात बिस्तर बिछवाए गए हैं। इनमें मच्छरदानी भी लगवाई गई है, लेकिन कमरे को अब तक खोला ही नहीं गया। कमरे से सटा एक हाल है। इसमें बिछवाए गए बिस्तर पर सभी प्रकार के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। मरीजों के बिस्तरों के पास ही डस्टबिन रखवाए गए हैं। इनमें गंदगी का ढेर लगा रहता है।

इंडोर में नहीं है हेल्प डेस्क

पूरे इनडोर में कहीं भी कोविड हेल्प डेस्क के प्रबंध नहीं कराए गए हैं। किसी भी मरीज को यहां लाने से पहले जांच नहीं की जा रही है। तीमारदारों की आवाजाही पर भी रोक नहीं है। डेंगू वार्ड में भी आवाजाही पर पाबंदी नहीं लगाई गई है।

तीमारदारों की एंट्री पर रोक लगाने के लिए व्यवस्था कराई जा रही है। डेंगू वार्ड में अब सिर्फ मरीज और उनके साथ एक तीमारदार ही जा सकेगा। बेवजह की भीड़ लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डॉ. आरके सागर, सीएमएस।

chat bot
आपका साथी