जयंती पर याद किए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार

भाजपाइयों ने प्रत्येक बूथ पर किया नमन योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर शहर और देहात में हुए कार्यक्रम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 06:50 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 06:50 AM (IST)
जयंती पर याद किए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार
जयंती पर याद किए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार

जासं, मैनपुरी : पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपाइयों द्वारा जिले के प्रत्येक बूथ पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को उनके जीवन के संबंध में बताया।

शहर के कचहरी रोड स्थित जिला सहकारी बैंक में शुक्रवार को डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र सिंह राठौर ने पं. दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि पं. दीन दयाल जनसंघ के संस्थापक थे। उनका एक ही सूत्र वाक्य था कि राजनीति दूसरों की सेवा के लिए होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि हम सभी को उनके विचारों को पढ़ने की जरूरत है। उनके विचार सिर्फ जिदगी जीने की प्रेरणा ही नहीं देते बल्कि सकारात्मक संदेश भी देते हैं। शहर के हर एक बूथ पर उन्हें नमन किया गया।

कस्बों में भी हुई गोष्ठी

करहल में कस्बे में हुए कार्यक्रम में रमाकांत दुबे, ब्रह्मानंद तिवारी, संजीव कुमार यादव, सचिन तिवारी, मुहम्मद आसि़फ, कुंती राठौर, आदि मौजूद रहे।

कुसमरा में जिला महामंत्री प्रदीप तिवारी ने नमन किया। इस मौके पर आलोक अग्निहोत्री, विनोद चतुर्वेदी, विशाल वाल्मीक, धर्मेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।

घिरोर में चेयरमैन रेखा ने नगर पंचायत कार्यालय में जयंती मनाई। इस मौके पर दिनेश जाटव, उर्मिला चौहान, राहुल चतुर्वेदी, संजीव शाक्य, अरुण चौहान, दीपक जैन आदि मौजूद थे।

भोगांव में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने नगर के छोटा बाजार में झब्बूलाल मार्केट में स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविद सिंह तोमर, करन पाल सिंह, राजीव पांडेय, महाराज सिंह लोधी, कलक्टर सिंह वर्मा, मुकेश अग्निहोत्री, गौतम कठेरिया, राजेंद्र सोनी, सुनील राजपूत, संजय वर्मा, सुरेंद्र शंखवार, रूपेश वर्मा मौजूद रहे।

बरनाहल में बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कौशल किशोर, सुधीर दीक्षित, अवधेश यादव, उरवीर सिंह, प्रेमचंद शाक्य, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

जयोंती में बूथों पर हुए कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, नगर पंचायत चेयरमैन नबाव सिंह दिवाकर, सुरेश चंद्र शाक्य, अरविद दिवाकर, पंकज पाठक, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी