नौ दिसंबर: ऐसी धूप तो दस साल में भी नहीं रही

बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचा शनिवार से मौसम बदलने की संभावना बढ़ सकती हैं सर्दी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Dec 2020 06:20 AM (IST) Updated:Thu, 10 Dec 2020 06:20 AM (IST)
नौ दिसंबर: ऐसी धूप तो दस साल में भी नहीं रही
नौ दिसंबर: ऐसी धूप तो दस साल में भी नहीं रही

जासं, मैनपुरी: दिसंबर की नौ तारीख को भी तेज धूप ने विज्ञानियों को आश्चर्यचकित कर दिया। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस मापा गया। विज्ञानियों ने आंकड़े खंगाले तो वर्ष 2010 में आठ दिसंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। यानि, इस बार के नौ दिसंबर जैसी गर्मी पिछले दस साल में भी नहीं रही।

दिसंबर माह की शुरुआत ठंड से शुरू हुई थी। चार दिसंबर को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री रहा था, आठ दिसंबर को पारा 2.6 डिग्री चढ़ गया। अधिकतम तापमान के लिहाज से यह बुधवार पिछले कुछ सालों के गर्म दिनों में शुमार हुआ। तब भी दिसंबर में अधिकतम पारा 28 डिग्री के करीब रहा था। बुधवार को शरीर ज्यादा गर्म कपड़ों को नहीं सहन कर सका। गर्म कपड़ों के साथ में धूप में बैठने वालों को पसीना आ गया।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी नरेंद्र कुमार बताते हैं कि पाकिस्तान के करीब सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव घटा है। दिन साफ होने से धूप भी चटख हो रही है, जिससे प्रदेश के मैदानी इलाकों में अधिकतम पारा सामान्य से अधिक या उसके आसपास दर्ज हो रहा है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सुस्त होने के साथ मौसम बदलेगा। और इसमें दो-तीन दिन लग सकते हैं।

शनिवार से बदल सकता है मौसम:मौसम का मिजाज शनिवार से बदल सकता है। 12 और 13 दिसंबर को आसमान पर हल्के और मध्यम बादल छाए रहेंगे।

बीते वर्षों में तापमान का हाल

तारीख अधिकतम तापमान

एक दिसंबर 2018 26.4

सात दिसंबर 2017 27.3

14 दिसंबर 2016 26.4

दो दिसंबर 2013 26.9

11 दिसंबर 2012 27.3

आठ दिसंबर 2010 28.0

-

इस वर्ष पारे की चाल

तारीख तापमान

27 नवंबर- 27.2

28 नवंबर- 27.5

29 नवंबर- 27.3

30 नवंबर- 26.6

एक दिसंबर- 25.6

दो दिसंबर 25.2

तीन दिसंबर 25.6

चार दिसंबर 25.4

पांच दिसंबर 26.4

छह दिसंबर 27.0

सात दिसंबर- 27.8

आठ दिसंबर- 28

(तापमान डिग्री सेल्सियस में है)

chat bot
आपका साथी