आसमान में डाला बादलों ने डेरा, घबराए किसान

मैनपुरी जासं। दिनों से मौसम के बदले तेवर देख किसान परेशान हैं। गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादलों ने अपना डेरा डाल लिया। दिन भर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। ऐसे में किसानों की चिता बढ़ गई है। खेत से लेकर मंडी तक अनाज के ढेर लगे हैं। अगर बारिश होती है तो भीगने से अनाज खराब होने का अंदेशा बढ़ गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:28 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:05 AM (IST)
आसमान में डाला बादलों ने डेरा, घबराए किसान
आसमान में डाला बादलों ने डेरा, घबराए किसान

जासं, मैनपुरी : दो दिनों से मौसम के बदले तेवर देख किसान परेशान हैं। गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। दिन भर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। ऐसे में किसानों की चिता बढ़ गई है। खेत से लेकर मंडी तक उपज के ढेर लगे हैं। अगर, बारिश होती है तो भीगने से उपज खराब होने का अंदेशा है।

बुधवार आधी रात के बाद से ही आसमान में बादलों की लुका-छिपी का खेल शुरू हो गया था। गुरुवार की सुबह हुई तो बादल छाए रहने से ठंडक भी घुली रही। दिन भर धूप न निकली। ठंडी हवाओं के चलने से लोग ऊनी कपड़ों का सहारा लेते दिखे। बादल और धुंध की वजह से ²श्यता पर भी असर पड़ा। चढ़ते दिन के साथ धुंध गहराने लगी। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई।

रूपपुर निवासी किसान श्यामेंद्र सिंह, चढ़रऊआ निवासी मगेंद्र पाल का कहना है कि खेत में धान और बाजरा की फसल कटी पड़ी है। मढ़ाई का काम चल रहा है। मंडी में भी किसान अनाज बेचने के लिए पहुंचे हैं। अगर बारिश हुई तो सब कुछ बर्बाद हो जाएगा। फसल को समेटने में जुट गए हैं।

धुंध के चलते बढ़ा प्रदूषण

शहर में हो रहे निर्माण कार्य, जलते कूडे़ के ढेर की वजह से धुंध का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। धुंध और धुआं की वजह से न सिर्फ वाहनों को चलाने में परेशानी हो रही है बल्कि श्वांस लेने में भी दिक्कत हो रही हैं।

chat bot
आपका साथी