पंचायत चुनाव में भी फहराएंगे भारतीय जनता पार्टी का परचम

घिरोर संसू सोमवार को ब्लाक सभागार में पंचायत चुनाव की बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने लोगों को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 05:23 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 05:23 AM (IST)
पंचायत चुनाव में भी फहराएंगे भारतीय जनता पार्टी का परचम
पंचायत चुनाव में भी फहराएंगे भारतीय जनता पार्टी का परचम

घिरोर, संसू : सोमवार को ब्लाक सभागार में पंचायत चुनाव की बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने घिरोर ब्लाक के 57 ग्राम पंचायतों के संयोजकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी जी-जान से पंचायत चुनाव में लग जाएं। जिला पंचायतों के चारों वार्ड, पंचायत ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी ही चुनाव जीतें।

उन्होंने कहा अगर कोई भी बीएलओ भेदभाव पूर्ण तरीके से वोट बनाने का कार्य करे तो उसकी शिकायत लिखित में दें। उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। कोई भी वोटर छूट न जाए। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जो लगातार गुंडा प्रवृत्ति के लोगों पर कार्रवाई हो रही है, उससे गुंडे प्रदेश छोड़े गए हैं। भयमुक्त माहौल है। किसी भी वोटर को वोट डालने में कोई परेशानी नहीं होने वाली है।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुजेश प्रताप सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख सत्यपाल यादव, जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह चौहान, जिला महामंत्री बलवीर सिंह धनगर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुधीर यादव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी