मैनपुरी : दिल्ली दंगो में भाजपा दोषी: धर्मेंद्र

बदले की भावना से हो रहा आजम का उत्पीड़न

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Mar 2020 10:14 PM (IST) Updated:Tue, 03 Mar 2020 06:05 AM (IST)
मैनपुरी : दिल्ली दंगो में भाजपा दोषी: धर्मेंद्र
मैनपुरी : दिल्ली दंगो में भाजपा दोषी: धर्मेंद्र

मैनपुरी,जागरण संवाददाता : पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने सोमवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बदले की भावना से सांसद आजम खान और उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। आजम पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं । रामपुर की जनता उनको आंखों पर बैठाए है। दिल्ली के दंगों में भाजपा का दोष है।

पूर्व सांसद क्षेत्र के गांव नगला रामजीत में आयोजित भागवत में शामिल होने के बाद परतापुर के रामदास महाविद्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज मोदी और योगी की सरकार में आम आदमी परेशान है। दिल्ली की पुलिस केंद्र सरकार के हाथ में है, इसलिए वहां के दंगों में भाजपा का हाथ है। योगी की सरकार में सपाइयों के साथ बदले की भावना से प्रताड़ित किया जा रहा है पर सपा के कार्यकर्ता डरते नहीं है।

आगामी 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में फिर से सपा सरकार बनाएगी। आज प्रदेश में सपा के विकास कार्यों का फीता योगी सरकार काट रही है। प्रदेश का किसान बर्बाद हो गया और सरकार उनकी कोई मदद नहीं कर सकी। थानों और तहसीलों पर भाजपा के कार्यकता हावी हैं। सुरक्षा के नाम पर आए दिन लूट, डकैती, चोरी हो रही है। पुलिस लोगों को चेकिग के नाम पर परेशान कर रही है।

इससे पूर्व कॉलेज के सचिव नरेंद्र यादव ने पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, तेजप्रताप यादव का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मीरा देवी यादव, प्रवेश यादव, डैनी यादव, लालू यादव, अभिलाख यादव, रामबाबू सविता, मुकुल यादव, राजेश पाल, प्रमोद यादव, गौरव यादव, सरविद यादव मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी