सास, देवरानी और जेठानी को उम्रकैद की सजा

करीब ढाई साल पहले विवाहिता की घरेलू विवाद में जलाकर हत्या करने की आर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 06:32 AM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 06:32 AM (IST)
सास, देवरानी और जेठानी को उम्रकैद की सजा
सास, देवरानी और जेठानी को उम्रकैद की सजा

जासं, मैनपुरी : करीब ढाई साल पहले विवाहिता की घरेलू विवाद में जलाकर हत्या करने की आरोपित सास, देवरानी और जेठानी को जिला जज अनिल कुमार ने आजीवन कारावास और 10-10 हजार रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई है। जबकि आरोपित जेठ को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है।

थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव मुगलपुर निवासी राजमाला का पति बाहर रहकर नौकरी करता था। राजमाला का अपने ससुरालीजनों के साथ विवाद चल रहा था। दो अप्रैल 2019 को राजमाला झुलस कर गंभीर घायल हो गई। इलाज के दौरान 13 अप्रैल को राजमाला की मृत्यु हो गई। घटना की रिपोर्ट राजमाला के भाई जितेंद्र सिंह निवासी गांव खड़कौली थाना बसरेहर इटावा ने सास जयदेवी, जेठ गिरंद, जेठानी पूनम, देवर शेरसिंह, देवरानी रन्नो के खिलाफ दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने शेर सिंह का नाम निकालते हुए अन्य आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी। राजमाला का मृत्यु पूर्व बयान दर्ज कराया गया था। सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने आरोपितों को सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी डीजीसी वीरेंद्र मिश्रा ने की। स्कूल के अंदर भिड़ीं शिक्षा मित्र, बच्चों के सामने गाली-गलौज: भोगांव कंपोजिट विद्यालय में पूरे स्टाफ हटने के बाद अब ऐसी ही घटना बिछवां के खटिकपुर कंपोजिट विद्यालय में सामने आई है। यहां दो शिक्षामित्र, छात्र-छात्राओं के सामने ही आपस में भिड़ गईं। जमकर गाली-गलौज हुई। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

मैनपुरी ब्लाक के खटिकपुर कंपोजिट विद्यालय में हुई यह घटन बीते सप्ताह की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में दो महिलाओं के आपस में लड़ने और अपशब्द कहने की आवाज आ रही है। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थी भी दिखते हैं। मंगलवार को क्षेत्र में यह वीडियो वायरल होने पर चर्चाएं शुरू हो गईं। जानकारी करने पर पता चला कि वीडियो खटिकपुर विद्यालय का है। दो शिक्षामित्रों में आपसी विवाद में झगड़ा हुआ था। इससे पहले भोगांव कंपोजिट विद्यालय में भी प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के बीच विवाद की घटना सुर्खियों में रही थी। उस मामले में पूरे स्टाफ को विद्यालय से हटाया जा चुका है।

मामले में खंड शिक्षा अधिकारी रामशंकर कुरील ने भी वीडियो खटिक विद्यालय का होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि विद्यालय की प्रधानाचार्य शशि प्रभा दिवाकर ने झगड़ा शांत कराया था। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी जांच को विद्यालय गए थे। दोनों शिक्षामित्रों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। भविष्य में ऐसी स्थिति न आने देने की हिदायत दी गई है।

chat bot
आपका साथी