मां के स्वरूपों को निहारने उमड़ा जनसैलाब

महानवमी के पर्व पर प्रबंध समिति मेला श्रीदेवी जी के संयोजन में निकाली गई दुर्गा शो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:00 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:00 AM (IST)
मां के स्वरूपों को निहारने उमड़ा जनसैलाब
मां के स्वरूपों को निहारने उमड़ा जनसैलाब

संसू, भोगांव : महानवमी के पर्व पर प्रबंध समिति मेला श्रीदेवी जी के संयोजन में निकाली गई दुर्गा शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों की अनुपम छटा निहारने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा के रास्ते में आधा सैकड़ा स्टालों से श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण किया।

गुरुवार रात को पुरानी आलू मंडी से शुरू हुई शोभायात्रा का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों ने जगत जननी मां के नौ स्वरूपों की आरती उतार कर किया। इसमें भगवान के विभिन्न स्वरूपों की आकर्षक झांकियों के साथ सुसज्जित रथों पर विराजमान माता के नौ स्वरूपों की झांकियां सभी को आकर्षित कर रही थी। जैन मार्केट में व्यापार मंडल के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने मां के स्वरूपों की आरती उतारी। कैबिनेट मंत्री ने शोभायात्रा के संस्थापक उमेश चंद्र वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया। पीपल मंडी पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने महाआरती में भाग लेकर प्रसाद वितरण कराया। शोभायात्रा दाऊजी मंदिर, सब्जी मंडी चौराहा, जामा मस्जिद, पीपल मंडी, थाना कोतवाली होते हुए बस स्टैंड पर पहुंच कर समाप्त हुई। समिति के अध्यक्ष प्रवेंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री अजय सैनी, रवनीश दुबे, नरेंद्र सलूजा बंटी, राजीव भटनागर, नितिन उमेश वर्मा, राघवेंद्र चौहान, सुबोध यादव, लाखन कठेरिया, सुरेंद्र शंखवार, हृदेश कश्यप, विमल गुप्ता, राकेश बाथम, पारस हजेला, शैली गुप्ता, नंदराम प्रजापति भी मौजूद रहे। हरिनाम संकीर्तन यात्रा में झूमे श्रद्धालु: शहर के सोतियाना स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से निकली हरिनाम संकीर्तन यात्रा से शहर में धर्मिक माहौल पैदा हो गया। संगीत की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे।

शुक्रवार को शहर के सौतियाना मुहल्ला स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से शुरू हुई श्री हरिनाम संकीर्तन यात्रा का शुभारंभ आरती के साथ हुआ। डोला में विराजमान हनुमान जी की प्रतिमा समूचे शहर में श्रद्धालुओं की श्रद्धा का केंद्र बनी रही। स्वर लहरियों के साथ यात्रा मदार दरवाजा, लाल मठिया, कटरा, बड़ा चौराहा, डाकखाना, लेन गंज, देवी रोड होती हुई मंदिर परिसर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने आरती के साथ प्रसाद वितरण कर समापन किया।

राहों पर दिखा धर्म का भाव

हरिनाम संकीर्तन यात्रा के दौरान आयोजक राहों पर चलने वाले श्रद्धालुओं के माथे पर तिलक लगा रहे थे। तो यात्रा में शामिल बुजुर्ग स्वर लहरियों से भजन सुना रहे थे। यात्रा में पंडित शील नामाचार्य, भगवान दयाल भन्नू, सौरभ चतुर्वेदी, महेश मिश्रा, संतोष भारद्वाज, अंजू शुक्ला, अंबुज शुक्ला, विशाल गुप्ता, दीपक मिश्रा, संजय शुक्ला, जितेंद्र शुक्ला, अरविद रायजादा, अवधेश जौहरी आदि संकीर्तन प्रेमी शामिल रहे। मेवा का बांटा प्रसाद

यात्रा के लेनगंज बाजार में आने पर व्यापारियों ने फूलों से स्वागत किया। इसमें शामिल श्रद्धालुओं को मेवा का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान पुलिस का भी इंतजाम रहा।

chat bot
आपका साथी