लखौरा गांव में आरोपितों ने फायरिग कर फैलाई दहशत

कुरावली संसू। क्षेत्र के गांव लखौरा निवासी जयंत कुमार व उनके स्वजन ने थाने में तहरीर दी है कि बुधवार को वे अपने गांव में निर्माण कार्य करा रहे थे। तभी गांव के हर्ष यादव पक्ष ने वहां पहुंच गालीगलौज कर फायरिग कर दी। इससे निर्माण कर रहे लोगों को जान बचाकर भागना पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 04:55 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 04:55 AM (IST)
लखौरा गांव में आरोपितों ने फायरिग कर फैलाई दहशत
लखौरा गांव में आरोपितों ने फायरिग कर फैलाई दहशत

कुरावली: क्षेत्र के गांव लखौरा निवासी जयंत कुमार व उनके स्वजन ने थाने में तहरीर दी है कि बुधवार को वे अपने गांव में निर्माण कार्य करा रहे थे। तभी गांव के हर्ष यादव पक्ष ने वहां पहुंच गालीगलौज कर फायरिग कर दी। इससे निर्माण कर रहे लोगों को जान बचाकर भागना पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संसू) युवक ने की फंदा लगाकर खुदकुशी

संसू, बिछवां : क्षेत्र के गांव तेजपुरा निवासी दुर्गेश ने बुधवार रात आठ बजे गांव के बाहर एक पेड़ पर गमछे से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। स्वजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के पीछे गृहक्लेश की वजह बताई गई है। (संसू) ट्रैक्टर चालक को मारपीट कर घायल किया

बरनाहल: क्षेत्र के गांव सुनूपुर निवासी दिलीप कुमार बुधवार को ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर रहा था, तभी गांव के शौकीलाल ने मेड़ काटने का आरोप लगाकर दिलीप के साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गया। घटना की तहरीर दी गई है। (संसू) घर से नाराज होकर गई विवाहिता, पुलिस ने की बरामद

कुरावली : क्षेत्र के गांव भीमनगर निवासी रेनू पत्नी दिनेश कुमार 12 अक्टूबर को लापता हो गई थी। बुधवार को पुलिस ने उसे कस्बा कुरावली में बस का इंतजार करते हुए बरामद कर लिया। रेनू ने बताया कि वह नाराज होकर घर से चली गई थी। (संसू) चार दिन पहले लापता किशोर वापस लौटा

कुरावली : शहर मैनपुरी के राधा नगर निवासी 15 वर्षीय किशोर सूरज पुत्र अमर सिंह रविवार को कुरावली बस स्टैंड से लापता हो गया था। गुरुवार को किशोर अपनी बहन के घर गांव जमलापुर थाना कुरावली पहुंचा। उसने बताया कि वह जगतपुर में रिश्तेदार के यहां चला गया था। तब से वहीं रह रहा था। किशोर के लौटने पर परिवार में खुशी का माहौल है। (संसू) पुलिस ने युवक को चाकू सहित गिरफ्तार किया

कुरावली: गुरुवार को एक युवक चाकू लेकर थाना कुरावली क्षेत में जीटी रोड पर जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे पुराने बस स्टैंड के पास से चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। युवक ने अपना नाम कन्हैया निवासी मुहल्ला कानूनगोयान कुरावली बताया। (संसू) बाइक पर लिफ्ट देकर साफ कर दी जेब

कुसमरा: क्षेत्र के गांव रविदासपुर निवासी सोहन लाल गुरुवार को बैंक से छह हजार रुपये निकाल कर लौट रहे थे। रास्ते में दो बाइक सवारों ने लिफ्ट देकर उन्हें बीच में बैठा लिया। उनके पास रखी नकदी पार कर दी। जानकारी होने पर पीड़ित सोहन लाल ने पुलिस को सूचना दी है। (संसू)

chat bot
आपका साथी