पत्नी की हत्या कर खाया जहर, रिपोर्ट दर्ज

बरनाहल क्षेत्र के गांव आलमपुर में एक विवाहिता का शव बिस्तर पर मिला। उसी चारपाई पर विवाहिता का पति भी अचेत हालत में पड़ा था। मायके वालों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपित पति का इलाज चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 04:00 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 04:00 AM (IST)
पत्नी की हत्या कर खाया जहर, रिपोर्ट दर्ज
पत्नी की हत्या कर खाया जहर, रिपोर्ट दर्ज

संसू, बरनाहल : क्षेत्र के गांव आलमपुर में एक विवाहिता का शव बिस्तर पर मिला। उसी चारपाई पर विवाहिता का पति भी अचेत हालत में पड़ा था। मायके वालों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपित पति का इलाज चल रहा है।

थाना बेवर के गांव चिरावर निवासी अमित कुमार की बहन अंजली का विवाह एक साल पहले थाना बरनाहल के गांव आलमपुर देहा निवासी विमल कुमार के साथ हुआ था। रविवार रात विमल व अंजली कमरे में सोने गए थे। विमल के पिता जोर सिंह व मां पुष्पा देवी बाहर सोए थे। सोमवार सुबह विमल और अंजली देर तक कमरे से नहीं निकले तो पुष्पा देवी ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा खुल गया। अंदर चारपाई पर विमल और अंजली पड़े दिखाई दिए। शोर मचाने पर मुहल्ले के लोग आ गए। अंजली की मौत हो चुकी थी। उनकी गर्दन पर चोट का निशान था। विमल अचेत था, उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जानकारी मिलने पर अंजली के मायके वाले आ गए। अंजली के भाई अमित ने बताया कि शादी के बाद ससुरालीजनों ने दहेज में बाइक और नकदी की मांग शुरू कर दी थी। मांग पूरी न होने पर पति, सास, ससुर ने अंजली की हत्या की है। अमित का आरोप है कि कार्रवाई से बचने के लिए विमल ने जहर खाने का नाटक किया है। चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे के बाहर बताई है। एसओ रूपेश कुमार ने बताया कि अमित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण पता चल सकेगा। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी