अगवा युवती को पुलिस ने बरामद किया

बिछवां संसू। क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती 25 अक्टूबर को बैंक जाने की बात कहकर घर से गई थी फिर लौट कर नहीं आई। बाद में पता चला कि गांव का निवासी अजय उसे अगवा कर ले गया है। शुक्रवार को पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:10 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 04:10 AM (IST)
अगवा युवती को पुलिस ने बरामद किया
अगवा युवती को पुलिस ने बरामद किया

बिछवां : क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती 25 अक्टूबर को बैंक जाने की बात कहकर घर से गई थी, फिर लौट कर नहीं आई। बाद में पता चला कि गांव का निवासी अजय उसे अगवा कर ले गया है। शुक्रवार को पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। (संसू) टेंपो चालक को मारपीट कर घायल किया

बिछवां: क्षेत्र के गांव हवेली निवासी कर्मवीर सिंह ने थाने में तहरीर दी है कि 24 अक्टूबर को वह टेंपो लेकर अपने घर जा रहा था। तभी गांव अंजनी के पास पवन, सिटू निवासीगण अंजनी ने उसे रोक लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। (संसू) नल के विवाद में मारपीट कर घायल किया

कुरावली : क्षेत्र के गांव खिरना निवासी गिरीश चंद्र का शुक्रवार को गांव के कमल सिंह से हैंडपंप को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कमल सिंह ने इसी विवाद को लेकर गिरीश चंद्र को मारपीट कर घायल कर दिया। (संसू) जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, मारपीट

कुरावली : क्षेत्र के गांव बलरामपुर निवासी मुकेश कुमार और सुनील कुमार के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। (संसू) अवैध शराब सहित महिला को किया गिरफ्तार

कुरावली : क्षेत्र के गांव गोकुलपुर में शराब लेकर जा रही एक महिला को पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी महिला का नाम सरोज देवी पत्नी दलवीर निवासी गांव गोकुलपुर थाना किशनी बताया गया है। (संसू)

chat bot
आपका साथी