जयंती पर कुरावली में निकली कर्पूरी ठाकुर की शोभायात्रा

मैनपुरी जागरण टीम। जयंती पर जननायक कर्पूरी ठाकुर का सविता सैन समाज के लोगों ने वंदन किया। कुरावली में बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। साथ ही समाज के लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 06:55 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 06:55 AM (IST)
जयंती पर कुरावली में निकली कर्पूरी ठाकुर की शोभायात्रा
जयंती पर कुरावली में निकली कर्पूरी ठाकुर की शोभायात्रा

जागरण टीम, मैनपुरी: जयंती पर जननायक कर्पूरी ठाकुर का सविता सैन समाज के लोगों ने वंदन किया। कुरावली में बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। साथ ही समाज के लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

रविवार को शहर में सविता महासभा के तत्वावधान में कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। मुहल्ला गाड़ीवान में मोनू ठाकुर के यहां कार्यक्रम में समाज की वृद्ध महिलाओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने की। इस मौके पर डा. बंटू, श्रीरामप्रोजन, अटल कुमार, दीपक ठाकुर, पप्पू ठाकुर, सत्यवीर, रामसेवक, जसकरन सिंह, बालक राम और कृपाराम मौजूद रहे।

कुरावली कस्बा में सविता समाज ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती पर शोभायात्रा निकाली। सविता महासभा के तत्वावधान में ब्लाक अध्यक्ष अक्षेस श्रीवास्तव के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी शिशुपाल सिंह ने किया। शोभायात्रा नगर के सदर बाजार, कौआ टोला, मुहल्ला सराय, चैनी नगला, वैदन टोला, मंदिर महाराज बाबा, जीटी रोड होते हुए श्रीराम पैलेस पर पहुंच कर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सविता ऋषि सम्राट पदमानंद, नारायणी माता, भगवान गणेश, भिखारी ठाकुर, सविता देव के साथ कर्पूरी ठाकुर की झांकी शामिल रहीं। इस मौके पर चेयरमैन संगीता धर्मेंद्र वर्मा, नितिन श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, अन्नू श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, शिव चरन राजपूत, ब्रज लाल, अवनीश सविता, गोविद मौजूद रहे। भोगांव में कर्पूरी ठाकुर को किया याद

संसू, भोगांव: जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती नगर के मुहल्ला मिश्राना निवासी नरेश श्रीवास्तव के आवास पर मनाई गई। शुरुआत डा. आलोक सिंह शाक्य व नरेश सिंह शाक्य ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। शाक्य महासभा के जिलाध्यक्ष आलोक सिंह शाक्य ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस मौके पर दिनेश श्रीवास्तव, प्रवीन श्रीवास्तव, लखन श्रीवास्तव, हिमांशू श्रीवास्तव, सागर बाल्मीकि, शिवम बाल्मीकि, गौरव कठेरिया, सुधीर कठेरिया, राजा कठेरिया, सीटू शाक्य, ऋतिक प्रजापति, अरूण श्रीवास्तव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी