आइजी ने तलब किया छात्रा दुष्कर्म-हत्याकांड की जांच का ब्योरा

भोगांव के एक विद्यालय के हास्टल में मिला था छात्रा का शव एसआइटी ने की थी जांच अब तक बेनतीजा रही जांच। कानपुर के आइजी ने जांच से संबंधित ब्योरा तलब किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 06:35 AM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 06:35 AM (IST)
आइजी ने तलब किया छात्रा दुष्कर्म-हत्याकांड की जांच का ब्योरा
आइजी ने तलब किया छात्रा दुष्कर्म-हत्याकांड की जांच का ब्योरा

अधिकारियों को कानपुर बुलाकर जुटाई जानकारी संसू, भोगांव: शहर के चर्चित छात्रा दुष्कर्म-हत्याकांड मामले में अब तक हुई जांच का ब्योरा विशेष जांच दल ने तलब कर लिया है। एसआइटी ने अब तक की गई कार्रवाई से रूबरू होकर जांच कर रहे अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। एसआइटी की सक्रियता से एक बार फिर इस मामले की जांच तेज होने की संभावना है।

नगर के एक विद्यालय में 16 सितंबर 2019 को 11वीं की छात्रा की हास्टल के कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी। शव कमरे में फंदे पर लटका मिला था। इस मामले में शासन ने सच्चाई जानने के लिए कानपुर जोन के आइजी मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया था। एसआइटी की निगरानी में चल रही जांच प्रक्रिया अब तक किसी अंजाम पर नहीं पहुंच पाई है। एसआइटी की देखरेख में जांच टीमें स्कूल स्टाफ के सदस्यों, विद्यार्थियों, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, छात्रा व नामित आरोपितों के नजदीकियों के कुल 115 डीएनए परीक्षण करा चुकी है।

अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा जानने के लिए इस सप्ताह आइजी कानपुर मोहित अग्रवाल ने जांच अधिकारियों को अभिलेखों समेत तलब कर लिया। उन्होंने जिले के अधिकारियों से विभिन्न लोगों के बयान, विवेचना में सामने आए साक्ष्यों अन्य के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई। आइजी की क्लास के बाद एक बार फिर इस बहुचर्चित प्रकरण की जांच प्रक्रिया तेज होने की संभावना है।

न्याय दिलाने को हुए थे प्रदर्शन

छात्रा से हुए दुष्कर्म और हत्या मामले में घटना के बाद जिला मुख्यालय पर स्वजन ने धरना-प्रदर्शन किया था। इस मामले में छात्रा को न्याय दिलाने के लिए तमाम राजनैतिक व सामाजिक संगठनों ने आवाज उठाई थी। प्रदेश सरकार ने तत्कालीन डीएम पीके उपाध्याय व एसपी अजय शंकर राय को लापरवाही के आरोप में जिले से हटा दिया था। जांच से जुड़े कई अधिकारियों विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक रही है। युवक के बाद किशोरी ने भी दम तोड़ा

जासं, मैनपुरी : कुरावली क्षेत्र के एक गांव में विषाक्त पदार्थ खाने वाले युवक की मौत के बाद किशोरी ने भी शुक्रवार को दम तोड़ दिया। किशोरी के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। गांव के लोग घटना को लेकर कुछ भी खुलकर कहने को तैयार नहीं हैं।

गुरुवार तड़के कुरावली क्षेत्र एक गांव के युवक और किशोरी ने अपने-अपने घरों में एक ही समय पर जहर विषाक्त पदार्थ खा लिया था। दोनों को अस्पताल ले जाया गया था, जहां युवक की मौत हो गई। किशोरी के स्वजन उसे फीरोजाबाद ले गए थे, जहां किशोरी ने भी दम तोड़ दिया। युवक के शव का अंतिम संस्कार गुरुवार को ही कर दिया गया था। किशोरी के शव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया। दोनों ही शवों का पोस्टमार्टम नहीं किया गया।

किशोर और किशोरी द्वारा एक साथ विषाक्त पदार्थ खाने को लेकर कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे थे। कुछ ग्रामीणों ने दोनों के बीच प्रेमसंबंध होने दावा किया है। हालांकि कोई भी, कुछ भी खुलकर कहने के लिए तैयार नहीं हैं। वहीं युवक और किशोरी के स्वजन किसी प्रकार के संबंध से इन्कार कर रहे हैं। गांव में एक साथ दो मौत की घटनाओं के कारण शोक की लहर दौड़ गई है। दोनों ही घरों में संवेदना व्यक्त करने वालों को तांता लगा हुआ है।

chat bot
आपका साथी