कलश और शोभायात्रा से शहर की राहें हुई पुलकित

श्रीराम कथा से पूर्व रामलीला मैदान से शोभायात्रा का आयोजन शुरू हुआ। भक्तों ने बाल व्यास की आरती उतारी तो फूल बरसाकर स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 06:32 AM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 06:32 AM (IST)
कलश और शोभायात्रा से शहर की राहें हुई पुलकित
कलश और शोभायात्रा से शहर की राहें हुई पुलकित

जासं, मैनपुरी: शहर के रामलीला मैदान में आयोजित रामकथा से पूर्व कलश और शोभायात्रा निकाली गई। कई स्थानों पर भक्तों ने आरती उतार कर पुष्प वर्षा की। श्रद्धालुओं ने बाल व्यास का खूब स्वागत किया तो उपहार सौंपे गए।

शुक्रवार को शहर के रामलीला मैदान में आयोजित श्री रामकथा से पूर्व श्रीरामलीला कमेटी ने बाल व्यास पंडित शशि शेखर महाराज की शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा राजा के किला से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथास्थल पर पहुंची, जहां भगवान गणेश के पूजन के साथ रामकथा का शुभारंभ हुआ। राजा के किला पर शोभायात्रा से पूर्व बाल व्यास पं शशि शेखर का आचार्य पं. शील नामाचार्य और आयोजन समिति के अन्य सदस्यों ने आरती उतारकर और माल्यार्पण कर पूजन किया। शोभायात्रा में सारे समय बैंड की धुनों पर हनुमान चालीसा, भगवान राम सहित अन्य देवताओं की आरती को बड़े ही प्रेमभाव से भक्त गाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के दौरान नगर में अनेक जगहों पर रामभक्तों ने आचार्य का फूलमालाओं से और आरती उतारकर पूजन किया। भीमसेन मंदिर से शोभायात्रा में कलश लिए महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया। शोभायात्रा रामलीला मैदान में जाकर सम्पन्न हुई। जहां आचार्य केसरीनंदन तिवारी ने जजमान सुशीलकांत उपाध्याय से सपत्नीक भगवान गणेश और अन्य देवताओं का पूजन कराया। इस दौरान रमेश चंद्र सर्राफ, वीर सिंह भदौरिया, अशोक गुप्ता पप्पू, सुरेश चंद्र बंसल बीनू, नरेंद्र राठौर, आदित्य जैन, प्रतापभान चौहान, ओमकार सिंह चौहान, मनोज चौहान, शशांक चौहान, सुरेंद्र चौहान, केके गुप्ता, विनोद बाबू, सर्वेश गुप्ता, सुशांत पांडेय, आनंद दुबे, राजेन्द्र राठौर, नवीन सर्राफ, सब्बन बाबा, राजेश गुप्ता, हर्ष गुप्ता, धीरज सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी