बढा़ई दीवानी की सुरक्षा, चलाया तलाशी अभियान

शाजहांपुर में कोर्ट परिसर के अंदर अधिवक्ता की हत्या की घटना के बाद जिले की पुलिस सतर्क हो गई। अधिकारियों के निर्देश के बाद दीवानी की सुरक्षा बढ़ा दी गई। दीवानी परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि कोई आपत्तिजनक वस्तु पुलिस को नहीं मिली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:07 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:07 AM (IST)
बढा़ई दीवानी की सुरक्षा, चलाया तलाशी अभियान
बढा़ई दीवानी की सुरक्षा, चलाया तलाशी अभियान

जासं, मैनपुरी : शाजहांपुर में कोर्ट परिसर के अंदर अधिवक्ता की हत्या की घटना के बाद जिले की पुलिस सतर्क हो गई। अधिकारियों के निर्देश के बाद दीवानी की सुरक्षा बढ़ा दी गई। दीवानी परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि कोई आपत्तिजनक वस्तु पुलिस को नहीं मिली।

शाहजहांपुर निवासी अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह सोमवार को कोर्ट गए थे, तभी न्यायालय परिसर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिले के पुलिस अधिकारी सतर्क हो गए। एसपी अशोक कुमार राय ने दीवानी की सुरक्षा बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर कोतवाली भानु प्रताप सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ दीवानी पहुंच गए और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान संदिग्ध दिखने वाले लोगों की तलाशी ली गई। वाहनों को भी चेक किया गया। अदालतों में प्रवेश करने वालों की सघन तलाशी ली गई।

हालांकि दीवानी परिसर की सुरक्षा पहले से ही चाकचौबंद है। परिसर में पुलिस कर्मियों की तैनाती रहती है। मुख्य गेट पर प्रवेश करने वालों की तलाशी ली जाती है। अदालत के दरवाजे पर मेटल डिटेक्टर के जरिए जांच की जाती है। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि दीवानी की सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी निगाह रहती है। किसी भी प्रकार की अवांछनीय हरकत नहीं होने दी जाएगी। न्यायिक अधिकारी ने किया जेल का निरीक्षण

मैनपुरी: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और न्यायिक अधिकारी सत्येंद्र कुमार चौधरी ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें बंदियों को जरूरी कानून और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी