सूबे के सर्वाधिक कोरोना पाजिटिव जिले में

71 मरीजों का अब भी होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही हैं। लोग बेफिक्र होकर सड़कों पर निकल रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 05:57 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 05:57 AM (IST)
सूबे के सर्वाधिक कोरोना पाजिटिव जिले में
सूबे के सर्वाधिक कोरोना पाजिटिव जिले में

जासं, मैनपुरी: भले ही पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना का एक भी मरीज न मिला हो, लेकिन संक्रमण के मामले में अब भी जिले की स्थिति खराब है। पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा 71 एक्टिव पाजिटिव कोरोना मरीज जिले में ही हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखकर उपचार दिया जा रहा है। बावजूद इसके लापरवाही है कि कम होने का नाम नहीं ले रही है।

कोरोना संक्रमण को लेकर शासन पहले से ही चितित है। हालांकि राहत की बात यह है कि जिले में पिछले कुछ दिन से कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन इसके विपरीत ठीक होकर होम आइसोलेशन से बाहर आने वालों की संख्या ज्यादा अच्छी नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई सूची में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा 71 एक्टिव पाजिटिव मरीज मैनपुरी में हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर 70 मरीजों के साथ कुशीनगर और 67 के साथ तीसरे स्थान पर प्रयागराज है। मंडल में आगरा, फीरोजाबाद की स्थिति बेहतर

आगरा मंडल की बात करें तो यहां आगरा और फीरोजाबाद में चार-चार पाजिटिव मामले हैं जबकि मथुरा में यह संख्या 42 है। सबसे खराब स्थिति मैनपुरी की ही बनी हुई है। कोविड प्रोटोकाल बना मजाक

जिले में कोविड प्रोटोकाल पूरी तरह से मजाक बन चुका है। अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मियों तक सभी बिना मास्क के घूमते हैं। शहर की स्थिति भी ज्यादा बेहतर नहीं है। यहां सड़कों पर निकलने वाले अधिकांश लोग बिना मास्क के ही दिखते हैं। बाजारों में भी शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा है। प्रशासन द्वारा इस लापरवाही को रोकने के लिए सख्ती नहीं बरती जा रही है। न बिगड़े स्थिति इसके प्रयास जारी

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लैब तकनीशियन की टीमों को सक्रिय कर सैंपलिग कराई जा रही है। नोडल अधिकारी डा. राज विक्रम का कहना है कि रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर अतिरिक्त टीम लगाई गई है। इसके अलावा प्रतिदिन लगभग 1200 से 1400 लोगों की सैंपलिग कराई जा रही है। राहत की बात यह है कि फिलहाल कोई पाजिटिव सामने नहीं आया है। जो भी एक्टिव पाजिटिव केस हैं वे होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। सभी पुराने मामले हैं। हम लगातार इन मरीजों की मानीटरिग करा रहे हैं। सभी की सेहत का हाल लिया जा रहा है। फिलहाल कोई नया केस सामने नहीं आया है। लोगों से भी अपील की जा रही है कि यदि वे बाहर से आए हैं तो अपनी जांच करा लें। होम आइसोलेशन पीरियड पूरा होते ही इन मरीजों को भी राहत दी जाएगी।

डा. पीपी सिंह, सीएमओ।

chat bot
आपका साथी