अज्ञात वाहन ने कार में मारी टक्कर, एक की मौत

किशनी-मैनपुरी मार्ग पर शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 05:00 AM (IST)
अज्ञात वाहन ने कार में मारी टक्कर, एक  की मौत
अज्ञात वाहन ने कार में मारी टक्कर, एक की मौत

संवाद सूत्र, अजीतगंज (मैनपुरी) : किशनी-मैनपुरी मार्ग पर शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार युवक की मौत हो गई। जबकि कार में सवार अन्य दो युवक घायल हो गए।

शुक्रवार देर शाम थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जागीर निवासी अभिषेक यादव पुत्र वीनेश यादव, उम्र 20 वर्ष अपने गांव के ही दो साथी मनोज कुमार और प्रवीन के साथ कार से किशनी-मैनपुरी मार्ग से होकर मैनपुरी जा रहे थे। गांव दलपुरा-मकरंदपुर के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार गड्ढे में जा गिरी। सूचना पर थाना एलाऊ पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायल अभिषेक यादव को आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। घायल मनोज और प्रवीन का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। (संसू) नीलगाय की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे सवार

अजीतगंज : गांव भोजपुरा निवासी श्याम सुंदर पुत्र रमेश सिंह शनिवार को थाना एलाऊ क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। दोपहर 12 बजे वे रिश्तेदारी से होकर कुसमरा-मैनपुरी मार्ग स्थित गांव नगला उदी के पास से जा रहे थे तभी अचानक नीलगाय निकल पड़ी। जिससे टकराकर कार क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने किसी प्रकार काबू पाकर सड़क किनारे खड़ा कर लिया। उन्हें हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय चिकित्सक से उन्होंने उपचार कराया है।

गोली लगने से युवक की मौत : किशनी के गांव हिम्मतपुर में शुक्रवार देर रात घर के बाहर बैठे युवक की गोली लगने से मौत हो गई। युवक बाहर नौकरी करता था और लाकडाउन में ही घर वापस आया। पुलिस मृतक के बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

गांव हिम्मतपुर निवासी रमनेश यादव सूरत में प्राइवेट नौकरी करते थे। बीती फरवरी में बड़े भाई विमलेश यादव की पत्नी का निधन हो गया था, जिसके बाद वह गांव लौटे थे। लाकडाउन लगने के बाद वह वापस नहीं गए। इस बीच रमनेश ने गांव में ही अपने भाई के घर के पास अपना मकान बनवा लिया था। रमनेश अविवाहित थे और अपने बड़े भाई उपदेश यादव के साथ रहते थे। ग्रामीणों ने शुक्रवार रात नौ बजे रमनेश को अपने घर के बाहर बैठे देखा था। इसके बाद अचानक फायर की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों ने बाहर निकलकर देखा तो रमनेश का शव खून से लथपथ पड़ा था। घटना की सूचना पर एएसपी मधुवन सिंह, सीओ अमर बहादुर, थाना प्रभारी अजित सिंह गांव पहुंचे। पुलिस को मौके से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने फिलहाल रमनेश के बड़े भाई उपदेश को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी अजित सिंह ने बताया कि घटना हत्या है या खुदकुशी, शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। मामले की जांच की जा रही है, उसके ही आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी