चुनाव में फायरिग हुई तो पुलिस भी चलाएगी गोली

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस की तैयारियां चल री हैं। समीक्षा के दौरान आगरा जोन के आइजी नवीन अरोरा ने अधीनस्थों को निर्देश दिए। चुनाव की तैयारियों को भी परखा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 06:08 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 06:08 AM (IST)
चुनाव में फायरिग हुई तो पुलिस भी चलाएगी गोली
चुनाव में फायरिग हुई तो पुलिस भी चलाएगी गोली

जासं, मैनपुरी: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस की तैयारियां चल रहीं है। आलाधिकारी भी तैयारी पर नजर बनाए हुए हैं। बुधवार को आइजी आगरा नवीन अरोरा ने पुलिस लाइन पहुंच कर तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही अधीनस्थों को जरूरी निर्देश दिए। बाद में ट्रांजिट हास्टल में पत्रकारों से बातचीत भी की।

पुलिस लाइन के सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक के दौरान आइजी ने कहा कि पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना चुनौती भरा कार्य है। इसके लिए पुलिस को विशेष तैयारियां करनी होंगी। उन्होंने पुलिस द्वारा अब तक जमा कराए गए लाइसेंसी शस्त्रों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक थानाध्यक्ष से पूछा कि कितने लोगों के खिलाफ धारा 107,116 की कार्रवाई की गई है। अब तक कितनें लोगों को पाबंद किया गया है।

आइजी ने कहा कि कोविड संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान बेहद सावधानी की आवश्यकता है। चुनाव के दौरान पुलिस फोर्स को अलग-अलग स्थानों पर आना-जाना पड़ेगा। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। सभी को कोविड के नियमों का पालन करना होगा। सभी पुलिस कर्मी मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे। बैठक के बाद उन्होंने शहर कोतवाली पहुंच कर अभिलेखों और कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ सफाई और अभिलेखों के उचित रखरखाव का निर्देश दिया।

ट्रांजिट हास्टल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब और अवैध शस्त्र को लेकर भी कार्रवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। यदि किसी अराजक तत्व द्वारा चुनाव के दौरान फायरिग की जाती है तो पुलिस भी गोली चला कर जवाब देगी। उन्होंने कहा कि किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

chat bot
आपका साथी