इंटर में वैष्णवी और हाईस्कूल में श्रुति स्कूल टॉपर

मैनपुरी जासं। आइसीएसई की 12वीं की परीक्षा में वैष्णवी राठौर ने स्कूल टॉप किया। इस छात्रा ने 96.75 फीसद अंक हासिल किए जबकि दूसरे स्थान पर संदली और तीसरे स्थान पर गरिमा यादव रहीं। वहीं आइसीएसई हाईस्कूल में श्रुति दुबे स्कूल टॉपर रही हैं। अनुभव मिश्रा दूसरे और पल्लवी तीसरे स्थान पर आए हैं। परिणाम जारी होने के बाद परीक्षार्थियों में खुशी दिखी तो स्वजन हर्षित नजर आए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 10:17 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:05 AM (IST)
इंटर में वैष्णवी और हाईस्कूल में श्रुति स्कूल टॉपर
इंटर में वैष्णवी और हाईस्कूल में श्रुति स्कूल टॉपर

जासं, मैनपुरी: आइसीएसई की 12वीं की परीक्षा में वैष्णवी राठौर ने स्कूल टॉप किया। इस छात्रा ने 96.75 फीसद अंक हासिल किए, जबकि दूसरे स्थान पर संदली और तीसरे स्थान पर गरिमा यादव रहीं। वहीं, आइसीएसई हाईस्कूल में श्रुति दुबे स्कूल टॉपर रही हैं। अनुभव मिश्रा दूसरे और पल्लवी तीसरे स्थान पर आए हैं। परिणाम जारी होने के बाद परीक्षार्थियों में खुशी दिखी तो स्वजन हर्षित नजर आए।

आइसीएससी इंटर का शुक्रवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। परिणाम की पूर्व जानकारी होने से तमाम छात्र शहर के सेंट थॉमस स्कूल आए गए। दोपहर 3.30 बजे परिणाम आया तो उत्सुकता बढ़ गई। कॉलेज के प्रधानाचार्य नोबी इम्मेनुएल ने सफल छात्रों की सूची जारी करते हुए सभी को बधाई दी। जिला के एक मात्र आइएससी कॉलेज सेंट थॉमस की छात्रा वैष्णवी ने कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया, इस छात्रा को 96.75 फीसद अंक हासिल हुए। वहीं, हाईस्कूल में स्कूल टॉपर श्रुति दुबे को 96.6 फीसद अंक हासिल हुए।

इंटर के टॉपर दस विद्यार्थी: वैष्णवी राठौर: 96.75, संदली: 96.25, गरिमा यादव: 95.5, सौम्या सिंह: 94.5, निखिल सागर: 94, दीक्षा यादव: 87.75, देवेश राठौर: 87.25, तमकीन: 86.25, आयुष यादव: 86, मुस्कान वर्मा: 86 फीसद।

हाईस्कूल के टॉपर विद्यार्थी-

श्रुति दुबे: 96.6, अनुभव मिश्रा: 95.6, पल्लवी: 95.4, ऐश्वर्या जैन: 94.6, देवयानी बहादुर: 94.6, श्रृष्टि अग्रवाल: 94.6, तिस्या सिंह: 94.6, असराज खान:94.4, खुशी दुबे: 94.4, निधि कुरियन: 94.4, तान्या गुप्ता: 94.2, अर्पित यादव: 92.8, सार्थक सारथी: 92.8, राज प्रताप सिंह: 92.4, शिवांश सिंह: 92.4, नंदनी माहेश्वरी: 92.2

एक नजर परिणाम पर: इंटर में परीक्षार्थी:103, पास परीक्षार्थी:101

हाईस्कूल में परीक्षार्थी: 172

पास परीक्षार्थी: 172

रोबोटिक इंजीनियर बनने की तमन्ना: जासं, मैनपुरी: आइसीएससी हाईस्कूल की परीक्षा में दो साल पहले मंडल टॉप करने वाली वैष्णवी राठौर ने आइएससी इंटर परीक्षा में भी स्कूल टॉप किया। शहर के सेंट थॉमस स्कूल की छात्रा भविष्य में रोबोटिक इंजीनियर बनने की तमन्ना रखती है। वह फिलहाल घर पर ही रहकर जेईई की तैयारी करने में जुटी है।

शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी और सदर तहसील में लेखपाल बृजेश सिंह राठौर की बेटी वैष्णवी स्कूल के अलावा घर में पांच घंटे नियमित अध्ययन करती है। वैष्णवी को मोबाइल की जरूरत केवल पढ़ने के लिए ही पड़ी। गृहणी किरन लता की यह बेटी मनोरंजन से अधिकतर दूर ही रही। बातचीत में उन्होंने जागरण को बताया कि इंटर में स्कूल टॉप करने की तो कतई नहीं सोचा था, लेकिन टॉप तीन में जरूर शामिल होने की बात मन में थी। इस टॉपर छात्रा का भाई निखिल राठौर भी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में इसी स्कूल में अपना नाम टॉप थ्री में लिखा चुका है।

जज बनकर श्रुति दुबे देंगी मजलूमों को न्याय: जासं, मैनपुरी: आइसीएससी हाईस्कूल की परीक्षा में टॉप रहने का तो भरोसा नहीं था, लेकिन टॉप तीन में आने की पूरी उम्मीद थी। अब क्लैट की परीक्षा पास करके जज बनना चाहेंगी और मजलूमों को न्याय देंगी।

यह बात सेंट थॉमस स्कूल में हाईस्कूल आइसीएसई परीक्षा की टॉपर श्रुति द्विवेदी ने जागरण के साथ शेयर की। शहर के अवध नगर की रहने वाली छात्रा के पिता मोहित दुबे कारोबारी है, जबकि मां सरोज दुबे ग्रहणी है। घर में तीन घंटे पढ़ने वाली छात्रा को मोबाइल का प्रयोग केवल पढ़ाई के लिए करना पड़ा, जबकि टीवी मनोरंजन के लिए देखी।

chat bot
आपका साथी