भारतीय सभ्यता के माथे की ¨बदी है ¨हदी

¨हदी दिवस पर मातृभाषा को अलग-अलग स्थानों पर अपने ही अंदाज में सम्मान दिया गया। शिक्षण संस्थाओं में जहां गोष्ठी और प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया, वहीं विद्यार्थियों ने काव्यपाठ के जरिए भाषा का बखान किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 11:49 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 11:49 PM (IST)
भारतीय सभ्यता के माथे की ¨बदी है ¨हदी
भारतीय सभ्यता के माथे की ¨बदी है ¨हदी

जासं, मैनपुरी :

¨हदी दिवस पर मातृभाषा को अलग-अलग स्थानों पर अपने ही अंदाज में सम्मान दिया गया। शिक्षण संस्थाओं में जहां गोष्ठी और प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया, वहीं विद्यार्थियों ने काव्यपाठ के जरिए भाषा का बखान किया।

अमन इंटरनेशनल स्कूल में चारों हाउसों के बीच कवि सम्मेलन का आयोजन कराया गया। सीनियर स्तर पर स्नेहा प्रथम और मैथिली दूसरे स्थान पर और धनंजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर पर मुक्ति प्रथम, देवांश द्वितीय और सेजल तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर नितिन चौहान, प्रधानाचार्य डॉ. आरके उपाध्याय मौजूद थे।

सुदिती ग्लोबल एकेडमी में प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन ने ¨हदी भाषा में काव्यपाठ करने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। अंजली आर्या ने प्रथम, निशु ने द्वितीय और दिव्यांश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में समर्थ सोती प्रथम, अमरदीप द्वितीय, संध्या शाक्य तीसरे स्थान पर रहीं। किरन सौजिया सीनियर सेकंड्री स्कूल में विद्यार्थियों ने काव्यपाठ किया। प्रबंधक अशोक कुमार, डॉ. किरन सौजिया, प्रधानाचार्य देवकीनंदन खारिया आदि मौजूद थे।

होली पब्लिक स्कूल में कविताओं का पाठ किया गया। कार्यक्रम में 58 बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर कवियित्री ऊषा त्रिपाठी, जगदीश त्रिपाठी, आशा माहेश्वरी, अर्चना जैन, रेनू पालीवाल आदि मौजूद थे। सेंट मेरीज स्कूल में विद्यार्थियों ने कार्यक्रमों के माध्यम से ¨हदी भाषा का गुणगान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या मनोरमा दास, नेहल डी दास, बीना गौड़, आशी पचौरी, वैभवी आदि मौजूद थे। जैक एन जिल स्कूल में भी कविता पाठ किया गया। कवि डॉ. दीन मुहम्मद दीन, हरिशरण मिश्रा आदि मौजूद थे।

ज्योंती : कस्बा साहित्यिक परिषद द्वारा काव्यपाठ कराया गया। इस मौके पर जैन प्रकाश गुप्त, रविचंद्र दुबे, रामऔतार राजपूत आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी