घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, उपकरणों में लगी आग

आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर एक में हुई घटना बमुश्किल पाया आग पर काबू टीवी कूलर सबमर्सिबल पंप समेत अन्य उपकरण फुंके 10 मिनट तक दहशत में रहे लोग।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jun 2019 09:47 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jun 2019 06:22 AM (IST)
घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, उपकरणों में लगी आग
घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, उपकरणों में लगी आग

मैनपुरी, जागरण संवाददाता। सप्लाई लाइन में अचानक हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से आवास विकास कॉलोनी में दहशत फैल गई। करंट से आधा दर्जन घरों में लगे महंगे उपकरण फुंक गए। मकान की छत पर रखे एसी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आननफानन में स्थानीय लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। सूचना पर दमकल की गाड़ी भी घटना स्थल पर पहुंची। 12 घंटों में लगातार दो बार अचानक हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से लोगों में दहशत बनी रही। अनहोनी की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई है।

शहर के मुहल्ला आवास विकास कॉलोनी सेक्टर एक में रविवार रात लगभग आठ बजे अचानक घरों में करंट दौड़ने लगा। हाई वोल्टेज करंट की वजह से घरों की वायरिग पिघलकर जमीन पर गिरने लगी। पूरी कॉलोनी में तारों के जलने से दुर्गंध फैल गई। देखते ही देखते नीरज पांडेय के मकान की छत पर रखी एसी से आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने पहुंचकर घर की सप्लाई बंद कर बमुश्किल आग पर काबू पाया।

दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। लगभग 10 मिनट तक करंट कॉलोनी में दौड़ता रहा। अजय शुक्ला के घर का टेबल फैन और राज बिहारीलाल मौर्य के घर के कूलर व एलईडी फुंक गए। राजपाल सिंह के घर में लगी सबमर्सिबल पंप, एलईडी और दूसरे महंगे उपकरण भी फुंक गए। लगभग आधा दर्जन घरों की वायरिग जल गई। रात भर राहत की सांस ली तो सोमवार सुबह लगभग 10 बजे दोबारा हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से लोगों में दहशत फैल गई। आननफानन में सूचना उपखंड अधिकारी को देकर आपूर्ति बंद कराई गई। पावर हाउस से किसी भी परिवर्तक पर ओवरलोड या हाई वोल्टेज की सूचना नहीं है। निश्चित ही इसके पीछे शरारत है। ट्रांसफारमर से बिजली चोरी करने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा की गई छेड़छाड़ की वजह से ही ऐसा होता है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।

एससी शर्मा, अधिशासी अभियंता, विद्युत।

chat bot
आपका साथी