योगी सरकार में हुआ गुंडाराज का खात्मा: प्रदीप चौहान

ब्लाक पर हुआ ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:20 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:20 AM (IST)
योगी सरकार में हुआ गुंडाराज का खात्मा: प्रदीप चौहान
योगी सरकार में हुआ गुंडाराज का खात्मा: प्रदीप चौहान

संसू, किशनी : शनिवार को ब्लाक सभागार पर ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि योगी सरकार में प्रदेश से गुंडाराज का खात्मा हो गया है। हर वर्ग के हित के लिए काम हो रहा है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि योगी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में अमन चैन बना हुआ है। प्रदेश में दोबारा भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ गांव गांव जाकर सरकार की योजनाओं से अवगत करा दें। आम लोगों का विश्वास भाजपा सरकार पर बढ़ा है। जिसके चलते हम सभी ने जनपद में जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख सीटें जीत ली है। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल बाल्मीकि, ब्लाक प्रमुख सोनम बाल्मीकि, रमाशंकर तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डा. आशू दिवाकर, प्रेम सिंह शाक्य, जिला महामंत्री भूपेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य जीतू सिसोदिया, सुरेंद्र शाक्य, देवेंद्र चौहान, सुखदेव तोमर, प्रधान उमेश शर्मा, शिवानु चौहान, अखिलेश शर्मा, आशीष चौहान, राजा दुबे, रवि गौर, जितेंद्र चौहान, एसके भदौरिया आदि मौजूद रहे। भाजपा ने रखा गरीबों का ख्याल: अग्निहोत्री

संसू, अजीतगंज: विकास खंड जागीर के सभागार में शनिवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और बीडीसी के सम्मान समारोह का आयोजन कराया गया। आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। हर जरूरतमंद तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है। जो भी जनप्रतिनिधि चुनकर आए हैं, उन सभी को स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर विकास कार्यों को कराना चाहिए। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि गांव के लोगों के साथ मिलकर ही विकास योजनाएं भी तैयार की जाएं। इससे पूर्व सभी 37 प्रधान व बीडीसी का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख मनेश सिंह चौहान, अरविद तोमर, आशु दिवाकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रेम सिंह शाक्य, विशंभर दयाल तिवारी, गोविद भदौरिया जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, अशोक चौहान पूर्व विधायक, भूपेंद्र यादव, शेर सिंह भदौरिया, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अजयपाल सिंह चौहान ने किया।

ब्लाक प्रमुख का हुआ स्वागत

एलाऊ में शनिवार को एमपी सिंह चौहान के यहां नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख मनेश सिंह चौहान का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यहां सभी ने माल्यार्पण कर और शाल ओढ़ाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर शिवदत्त भदौरिया, डा. सूरजपाल सिंह चौहान, शिवप्रताप सिंह, शैलू चौहान, मुरली मनोहर, डा. आरके सिंह, राधा वल्लभ मिश्रा, रामचंद्र दुबे आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी