वार्ड का नाम तो मिला पर सुविधाएं अब भी दूर

सिकंदरपुर से हसनपुर की ओर जाने वाला रास्ता बदहाल हो चुका है। लोग जलभराव से होकर गुजरते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 04:52 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 04:52 AM (IST)
वार्ड का नाम तो मिला पर सुविधाएं अब भी दूर
वार्ड का नाम तो मिला पर सुविधाएं अब भी दूर

जासं, मैनपुरी : सिकंदरपुर-हसनपुर की बड़ी आबादी के आवागमन का एकमात्र मुख्य रास्ता बदहाल है। वर्षों से लोग इसी जर्जर सड़क से जलभराव के बीच से होकर गुजर रहे हैं। कई बार मांग की गई। आश्वासन भी मिले, लेकिन आज तक लोगों की समस्या का निस्तारण न हो सका। समय के साथ हालात और भी ज्यादातर बदतर होते जा रहे हैं।

परिसीमन हुआ तो ग्राम पंचायत संसारपुर को नगर पालिका के वार्ड नंबर पांच और ग्राम पंचायत जगरूपपुर को वार्ड नंबर छह शीतलाधाम में शामिल कर लिया गया। उस समय दावे किए गए थे कि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी, लेकिन दावे खोखले साबित हो रहे हैं। लंबा समय बीतने के बावजूद हसनपुर-सिकंदरपुर मुख्य मार्ग बदहाल बना हुआ है। मुख्य मार्ग पर लगभग 100 मीटर की सड़क पूरी तरह से तबाह हो गई है। गहरे गड्ढे होने की वजह से अब बारिश का पानी इनमें भर गया है, जिसके कारण राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो चुका है। इन जगहों का आवागमन हो रहा प्रभावित

संसारपुर, जगरूपपुर, हसनपुर, सिकंदरपुर और नगला कबर के लिए आने-जाने का यह एक मुख्य मार्ग है। रोजाना इस मार्ग से सैकड़ों लोग गुजरते हैं। अधिकांश लोग बाइपास के तौर पर भी इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई वर्षों से जलभराव और गड्ढा युक्त होने की वजह से अब लोगों को डेढ़ से दो किमी का लंबा रास्ता तय करके जाना पड़ता है। नगला कबर के पास भी सड़क की स्थिति बदहाल है।

कई वर्षों से तो हम देखते आ रहे हैं। यही स्थिति बनी है। मुख्य सड़क होने के बावजूद किसी ने सुध नहीं ली। कई बार मरम्मत के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कहा गया, लेकिन सभी ने अनसुना कर दिया।

दिलशाद अली। रात में लंबा रास्ता तय करके जाना संभव नहीं होता है। ऐसे में मजबूरी में पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार तो गड्ढों के कारण वाहन पलट जाते हैं। अब तो बारिश में स्थिति और भी खराब हो गई है।

राजीव कुशवाह। गर्मी में जलभराव की वजह से बीमारियों का खतरा बना हुआ था। कई बार सफाई निरीक्षक शिशुपाल सिंह से फोन पर मदद की गुहार लगाई गई, लेकिन पालिका द्वारा न तो छिड़काव कराया और न ही पानी निकलवाया गया।

इरशाद अंसारी। लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका दोनों के अधिकार क्षेत्र में यह सड़क आती है। हम लोगों ने दोनों ही विभाग के जिम्मेदारों से फरियाद की, लेकिन कोई मदद नहीं मिल सकी है। गंदगी में ही रहना पड़ रहा है।

रत्नेश कुमार। क्या कहते हैं जिम्मेदार

बोर्ड की बैठक में सड़क की समस्या को रखा गया था। उस समय कहा गया था कि प्रस्ताव पास होते ही सबसे पहले मरम्मत कराई जाएगी, लेकिन आज तक कोई प्रयास नहीं हुए हैं। दोबारा पालिका प्रशासन से इस समस्या के निस्तारण को पत्राचार किया जाएगा।

संध्या, सभासद, वार्ड नंबर पांच संसारपुर। इस समस्या के निस्तारण के लिए अवर अभियंता निर्माण और जलकल दोनों से मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना करने के लिए कहा गया है। जल निकासी की व्यवस्था कराने के साथ यहां आवागमन के प्रबंध भी बेहतर कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

लालचंद भारती, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद।

chat bot
आपका साथी