पुस्तकालय छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का अच्छा केंद्र

राजकीय पुस्तकालय के नवनिर्मित हाल का बुधवार को लोकार्पण किया गया। हाल का निर्माण सांसद निधि से कराया गया है। अतिथियों ने कहा कि पहले पुस्तकालय छात्र-छात्राओं का केंद्र हुआ करते थे लेकिन अब बच्चों ने इंटरनेट को गुरु बना लिया है। बच्चे इंटरनेट को नहीं बल्कि लाइब्रेरी में उपलब्ध साहित्य को अपना गुरु बनाएं। किताबें जो ज्ञान दे सकतीं हैं वह कोई दूसरा नहीं दे सकता।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 06:06 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 06:06 AM (IST)
पुस्तकालय छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का अच्छा केंद्र
पुस्तकालय छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का अच्छा केंद्र

मैनपुरी, जासं। शहर स्थित राजकीय पुस्तकालय के नवनिर्मित हाल का बुधवार को लोकार्पण किया गया। हाल का निर्माण सांसद निधि से कराया गया है। अतिथियों ने कहा कि पहले पुस्तकालय छात्र-छात्राओं का केंद्र हुआ करते थे, लेकिन अब बच्चों ने इंटरनेट को गुरु बना लिया है। बच्चे इंटरनेट को नहीं, बल्कि लाइब्रेरी में उपलब्ध साहित्य को अपना गुरु बनाएं। किताबें जो ज्ञान दे सकतीं हैं, वह कोई दूसरा नहीं दे सकता।

कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह ने कहा कि पुस्तकालय की प्रमुख कड़ी पुस्तकें होती हैं। पुस्तकालय में एनसीईआरटी से लेकर प्रतियोगिता संबंधी पुस्तकें उपलब्ध हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से पुस्तकालय का आजीवन सदस्य बनने की अपील भी की। आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजकीय जिला पुस्तकालय में बना नया हाल जनपद के बच्चों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। जिन बच्चों को आर्थिक तंगी के कारण बेहतर पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पाती थीं, उन्हें राजकीय पुस्तकालय में इनकी उपलब्धता मिलेगी। उन्होंने राजकीय पुस्तकालय को 51 हजार रुपये उपलब्ध कराने की घोषणा की।

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं प्रतिदिन कम से कम एक घंटा राजकीय पुस्तकालय में आकर अवश्य पढ़ें, यहां पुस्तकों का भंडार है। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा दीया है, जो हर अंधकार को दूर करने का काम करता है। लोग पुस्तकों को अपना मित्र बनाएं, निरंतर अध्ययनरत रहें, अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें, ताकि वह आगे चलकर समाज और देश का नाम रोशन कर सकें।

कार्यक्रम में विभिन्न सेवाओं में चयनित ओमकार शर्मा, राहुल राजपूत, मानवेन्द्र यादव, मनीष कुमार, मनेश पाल, शैलेन्द्र यादव, हेमेन्द्र, प्रीति और अनामिका चौहान आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर ऋषिराज, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी अनिल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, अरविन्द तोमर, प्रेम सिंह शाक्य, धीरू राठौर, बलवीर सिंह धनगर, पुस्तकालय अध्यक्ष संजय यादव उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी