महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा में झलका वैभव

महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा में वैभव झलका तो शहर की राहें धर्म से ओतप्रोत हो गई। झांकी और अखाड़े ने श्रद्धालुओं को मोह लिया। शिव-दुर्गा और वाल्मीकि की झांकियों से माहौल धार्मिक हो गया तो चहुंओर जयकार गूंजती रही।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:45 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:45 AM (IST)
महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा में झलका वैभव
महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा में झलका वैभव

जासं, मैनपुरी: महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा में वैभव झलका तो शहर की राहें धर्म से ओतप्रोत हो गई। झांकी और अखाड़े ने श्रद्धालुओं को मोह लिया। शिव-दुर्गा और वाल्मीकि की झांकियों से माहौल धार्मिक हो गया तो चहुंओर जयकार गूंजती रही।

शहर में बुधवार को जयंती पर महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत पूर्व विधायक स्व. रामेश्वर वाल्मीकि के मुहल्ला दरीबा ककरैया स्थित आवास से हुई। पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह, विधायक राजू यादव, यात्रा संयोजक एससी-एसटी आयोग के पूर्व सदस्य गौरव दयाल वाल्मीकि, महामंत्री ग्रीश चंद बाल्मीकि और कोषाध्यक्ष राजू वाल्मीकि ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र की आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। कई झांकियों और बैंडबाजों के साथ निकली यात्रा संतोषी माता मंदिर आगरा रोड से होकर बड़े चौराहे, सिटी पोस्ट आफिस होते हुए घंटाघर से मदार होकर देवी रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम पहुंची, जहां समापन हुआ। इस दौरान समाज के प्रबुद्ध लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के गुणों को आत्मसात करने की बात कही।

-

ये रहे शामिल -

शोभायात्रा के मौके पर पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, विधायक बृजेश कठेरिया, सौरभ वाल्मीकि, सतीश यादव, राजेंद्र कुमार वाल्मीकि, अशोक वाल्मीकि, घनश्यामदास, महेंद्र नागर, राजवीर, कल्लू, शिवराम, महेश, श्रवण कुमार, रोहित, अमर, चंदन, शिवम, शैलेंद्र, मिथुन, राहुल दयाल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

-

कार्यालय पर हुआ पूजन, बांटा प्रसाद

जयंती पर हनुमान मंदिर, वाल्मीकि पुलिया स्थित अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश कार्यालय पर पूजन और प्रसाद वितरण हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, सौरभ चौहान, अंकुर अग्निहोत्री ने महर्षि वाल्मीकि की आरती उतारी। इस दौरान भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य, ब्लाक प्रमुख मनेश चौहान, राहुल राठौर, गुड्डू वाल्मीकि, महेश चंद, सचिन, भोले, श्याम सिंह, विपिन वाल्मीकि, महेश बाथम, वंदन, जीतू, राजीव राना आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी