वैक्सीनेशन का प्रमाण दीजिए, फिर मिलेगा राशन

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र जरूरी होगा। राशन डीलरों ने इसकी पहल करते हुए लोगों से वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी जुटाई। उधर ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षित करने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे के तहत कोरोना की वैक्सीन लगवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 05:02 AM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 05:02 AM (IST)
वैक्सीनेशन का प्रमाण दीजिए, फिर मिलेगा राशन
वैक्सीनेशन का प्रमाण दीजिए, फिर मिलेगा राशन

जासं, मैनपुरी : सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र जरूरी होगा। राशन डीलरों ने इसकी पहल करते हुए लोगों से वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी जुटाई। उधर ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षित करने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे के तहत कोरोना की वैक्सीन लगवाई गई।

शासन स्तर से वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाने के लिए अब पहल की गई है। रविवार को डीलरों द्वारा राशन लेने के लिए पहुंचे लोगों से वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र मांगा गया। ज्यादातर लोग ऐसे मिले जिन्होंने वैक्सीन ही नहीं लगवाई थी। ऐसे सभी लोगों को हिदायत देते हुए कहा कि यदि वैक्सीन नहीं लगवाई है तो अगली बार से राशन भी उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

मुहल्लों में छूटे हुए लोगों की जानकारी जुटाने के लिए रविवार को डोर-टू-डोर अभियान का संचालन भी कराया गया। शहर की आवास विकास कालोनी में सभासद मधु यादव के आवास पर वैक्सीनेशन बूथ का आयोजन कराया गया। सभासद ने आशा कार्यकर्ता दीपमाला और विभा चौहान की मदद से कालोनी का सर्वे करा ऐसे लोगों की सूची तैयार कराई जिन्हें वैक्सीन का एक भी डोज नहीं लगा है।

बूथ में दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने पहुंचकर वैक्सीन लगाई गई। सभासद का कहना है कि अब कालोनी के एक-एक घर से जानकारी जुटाई जा रही है। लोगों को जागरूक कर उन्हें वैक्सीनेटेड कराया जाएगा। इसके लिए परिवार के ही उन सदस्यों का सहयोग लिया जाएगा जिन्हें वैक्सीन लग चुकी है। हमारा प्रयास है कि शत-प्रतिशत वैक्सीन लगवा कालोनी को पूर्ण घोषित कराया जाए। एएनएम विभा चौहान ने वैक्सीन लगाई।

chat bot
आपका साथी