करहल में हर सुबह जल रहा कूड़ा

क्षेत्र के लोग झेल रही परेशानीनगर पंचायत कर्मचारियों पर आरोप

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:11 AM (IST)
करहल में हर सुबह जल रहा कूड़ा
करहल में हर सुबह जल रहा कूड़ा

करहल(मैनपुरी) : नगर पंचायत क्षेत्र में कूड़े के उठान के बजाय उसे जलाकर निस्तारित दर्शाया जा रहा है। सुबह कूड़े के ढेरों में आग लगा दी जाती है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत कर्मी ही ऐसा कर रहे हैं।

करहल कस्बा क्षेत्र में सदर बाजार, सुभाष गेट के पास, सब्जी मंडी, पुरानी जैन धर्मशाला के सामने के अलावा कई जगहों पर सुबह सफाई होती है। सूत्रों के मुताबिक सफाई कर्मचारी सुबह इन क्षेत्रों में बिखरे कूड़े को एकत्र कर आग लगा देते हैं। जबकि नगर पंचायत द्वारा कूड़ा उठाने के लिए हाथ की गाड़ियों के अलावा ट्रैक्टर, मैजिक वाहन भी हैं। उक्त वाहनों में कूड़ा भरने के लिए अलग से सफाई कर्मचारी साथ चलते हैं। कूड़े में आग लगने से उठने वाले धुएं से सुबह की हवा जहरीली हो जाती है।

मामले में अधिशासी अधिकारी प्रभात रंजन का कहना है कि निर्देश हैं कि कूड़े को सफाई के बाद एक जगह एकत्रित करें। कूड़ा गाड़ी में भर कर नगर के बाहर भेजा जाता है। कूड़ा जलाने वाले सफाई कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी