'गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्द ही आ..'

अबीर-गुलाल से रंगे चेहरे और धार्मिक धुनों के साथ डीजे पर बज रहे गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्द ही आ.. वा थिरकते कदमों के साथ बप्पा को धूमधाम से विदाई दी गई। नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजन के बाद अनंत चतुर्दशी को भगवान गजानन को विसर्जित किया गया। जगह-जगह पर भंडारों का आयोजन कर प्रसाद का वितरण भी कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 05:15 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:15 AM (IST)
'गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्द ही आ..'
'गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्द ही आ..'

जासं, मैनपुरी : अबीर-गुलाल से रंगे चेहरे और धार्मिक धुनों के साथ डीजे पर बज रहे 'गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्द ही आ..' वा थिरकते कदमों के साथ बप्पा को धूमधाम से विदाई दी गई। नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजन के बाद अनंत चतुर्दशी को भगवान गजानन को विसर्जित किया गया। जगह-जगह पर भंडारों का आयोजन कर प्रसाद का वितरण भी कराया गया।

रविवार को सुबह से ही गणपति प्रतिमाओं के पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। शहर के देवी रोड, चुंगी, राजा का बाग, नगला पंजाबा, स्टेशन रोड, राधारमन रोड, आवास विकास कालोनी में अगले साल फिर आने के आह्वान के साथ गजानन को विदा किया गया। जयकारों के साथ श्रद्धालुओं की टोली नाचते-गाते बप्पा का गुणगान करती चली। नगर भ्रमण के साथ प्रतिमा का विसर्जन कर भंडारे का प्रसाद वितरित कराया गया। सोतियाना, राजा का बाग, स्टेशन रोड, आश्रम रोड और देवी रोड पर स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन से पूर्व पूजन किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर रखी प्रतिमाएं श्रद्धालुओं ने नहर और ईशन नदी में विसर्जित की। शीतला माता मंदिर के पास रविवार को कई प्रतिमाएं नदी में विसर्जित की गईं। विदाई देकर बप्पा से मांगा आशीष

संसू कुसमरा: कस्बा में बैंक आफ इंडिया के सामने बीत दिन गणेश महोत्सव पर भंडारा हुआ। रविवार को सदर बाजार से गणेश जी की पूजा- अर्चना कर विसर्जन यात्रा निकाली गई, जो यादव नगर चौराहे होते हुए यात्रा लोअर गंग नहर पर पहुंची, जहां विसर्जन किया गया। भक्तों ने गुलाल से गणेश जी के साथ होली खेली। इस दौरान विनोदी मिश्रा, सुरेश शाक्य, राकेश शुक्ला,रतन गुप्ता, शरद पाण्डेय, ध्रुव मिश्रा, शिवम गुप्ता, सोनू यादव, आयुष गुप्ता आदि मौजूद रहे। पुलिस मौजूदगी में हुआ विसर्जन

संसू, बिछवां: बाबा लालपुरी की तपोस्थली पर काली नदी के किनारे दो दर्जन से अधिक गांवों से आए श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू किया तो चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने कमान संभाल ली। सभी भक्तों को नदी से दूर करके कुछ को ही विसर्जन करने भेजा। इस बार गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन पर पुलिस की नजर थी। हन्नूखेड़ा घाट, भनऊ घाट पर पुलिस तैनात थी, इस जानकारी पर श्रद्धालु बाबा लालपुरी तपोस्थली के पास काली नदी पर जा पहुंचे। गांव बृजपुर से विवेक कुमार, राजीव कुमार मंझले, प्रदीप कुमार चौहान, पप्पू, विशाल, गगन कुमार, आकाश के अलावा गांव देवगंज, सिमरही, नगला कोठी, लहरा, बिछवां, नगला मनी आदि गांव के लोगों ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। थानाध्यक्ष विदेश कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस फोर्स तैनात किए जाने से सब कुशलता से हुआ।

chat bot
आपका साथी