वैक्सीनेशन कराने वालों को मास्क देंगी छात्राएं

वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने के साथ अब छात्राएं लोगों को मास्क से होने वाल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 05:36 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 05:36 AM (IST)
वैक्सीनेशन कराने वालों को मास्क देंगी छात्राएं
वैक्सीनेशन कराने वालों को मास्क देंगी छात्राएं

जासं, मैनपुरी : वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने के साथ अब छात्राएं लोगों को मास्क से होने वाले फायदे भी समझाएंगी। लोगों में मास्क के प्रति जागरूकता बढे़, इसके लिए घर पर ही तैयार किए गए मास्क का वितरण वैक्सीन लगवाने वालों को किया जाएगा।

कोरोना संक्रमण काल में कुं. आरसी महिला महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया गया है। 2020 में छात्राओं के ग्रुप ने सामूहिक तौर पर मास्क बनाकर उन्हें वितरण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को उपलब्ध कराया था। कोविड प्रोटोकाल के पालन के लिए भी लोगों से अपील की गई थी। इस साल भी जागरूकता की जिम्मेदारी उठाई है। छात्राएं वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इंटरनेट मीडिया की मदद ले रही हैं। अपने वीडियो और आडियो मैसेज इंटरनेट पर पोस्ट कर लोगों से मास्क लगाने और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने की अपील कर रही हैं।

अब राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डा. राजेश सेन और उत्तरा सिंह के निर्देशन में छात्रा गौशिया, विनीता, कीर्ति, रोशनी द्वारा अपने-अपने घरों में ही सिलाई मशीन की मदद से मास्क तैयार किए जा रहे हैं। इन मास्कों को अपने आसपास के उन लोगों को भेंट किया जाएगा जो वैक्सीन लगवा चुके हैं। प्राचार्या डा. शैफाली यादव का कहना है कि अब भी लोग अनदेखी करते हैं। सड़कों पर सैकड़ों लोग ऐसे हैं, जो बिना मास्क के ही देखे जा सकते हैं। ऐसे लोग स्वयं के साथ दूसरों के लिए भी खतरा बन सकते हैं। लिहाजा, हम सभी की जवाबदेही है कि अपने आसपास के लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें।

chat bot
आपका साथी