लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मैनपुरी में बस में आग लगने से चार यात्रियों की मौत, तीन घायल

लखनऊ डिपो की बस कल देर रात सिर्फ चार यात्रियों को लेकर दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुई। बस में दो चालक के साथ एक परिचालक भी मौजूद थे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 09:43 AM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 08:00 PM (IST)
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मैनपुरी में बस में आग लगने से चार यात्रियों की मौत, तीन घायल
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मैनपुरी में बस में आग लगने से चार यात्रियों की मौत, तीन घायल

मैनपुरी, जेएनएन। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर देर रात उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की एक स्कैनिया बस हादसे का शिकार हो गई। बस के आगे चल रहे वाहन का टायर फटने के कारण उसमें आग लग गई। जिसकी चपेट में बस के आने से चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। इनको सैफई के आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ डिपो की स्कैनिया बस कल देर रात सिर्फ चार यात्रियों को लेकर दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुई। बस में दो चालक के साथ एक परिचालक भी मौजूद थे। रात करीब 1:30 बजे बस लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर थाना करहल क्षेत्र में मीठेपुर के पास जा रही थी, तभी बस के आगे चल रहे वाहन का टायर फट गया। अपने आगे चल रहे वाहन को अनियंत्रित देख चालक ने बस के अचानक ब्रेक लगाए, तो बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगने से बस में आग लग गई।

घटना इतनी तेजी से हुई कि बस में मौजूद लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। इस दौरान बस के चालक चालक और दो यात्रियों ने कूद कर अपनी जान बचाई।

यह दोनों भी झुलस कर घायल हैं। बस के एक चालक व परिचालक के साथ बस में सवार महिला यात्री व उसकी पांच वर्ष बेटी की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। घायल चालक व दोनों यात्रियों को सैफई भेजा गया है।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझाई। काफी देर तक जाम लगा रहा। आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

आगरा एक्सप्रेस वे मैनपुरी के पास वोल्वो बस संख्या यूपी 70 एफ 0698 में हुए अग्निकांड में मृतकों के नाम क्रमशः डॉ ज्योति जैन निर्वाण उम्र 38 वर्ष राजाजीपुरम निवासी,उनकी पुत्री कुमारी नीति निर्वाण उम्र 6 साल,चालक बुलंदशहर निवासी इसरार,परिचालक प्रतापगढ़ निवासी धनंजय कुमार की मौत हो गई है। गंभीर घायल सौरभ श्रीवास्तव को सिप्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। उनका चेहरा और हाथ झुलसा है।

सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

आगरा एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की देर रात हुई दुर्घटना में मृत लोगों के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। अपने शोक संदेश में योगी ने कहा है कि यात्रियों की मृत्यु से मन व्यथित है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की क्षमता दें। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की भी कामना की।

chat bot
आपका साथी