खाद्य विभाग का छापा, डेढ़ लाख की नमकीन सील

गोपनीय सूचना के आधार पर करहल कस्बा में कार्रवाई हुई। इस दौरान सात नमूने भरे गए। बिना लाइसेंस कारोबार चल रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 05:42 AM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 05:42 AM (IST)
खाद्य विभाग का छापा, डेढ़ लाख की नमकीन सील
खाद्य विभाग का छापा, डेढ़ लाख की नमकीन सील

जासं, मैनपुरी: होली के त्योहार पर मिलावट रोकने के लिए खाद्य विभाग सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने करहल कस्बा में छापा मारकर डेढ़ लाख रुपये की कीमत की नमकीन को सील कर दिया। नमकीन, वनस्पति घी, बूंदी, टोमेटो मसाला और बेसन के सात नमूने भरे गए। अब विभाग बिना लाइसेंस के कारोबार कर रहे फर्म संचालक के खिलाफ विभाग विधिक कार्रवाई करने में जुट गया है।

अभिहीत अधिकारी डा. टीआर रावत ने बताया कि टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर करहल कस्बा के बाग वृंदावन में संचालित जेबी नमकीन फैक्ट्री पर छापा मारा। संजीव कुमार जैन द्वारा संचालित की जा रही यह फैक्ट्री बंद मकान में बिना एफएसएसएआइ लाइसेंस के संचालित हो रही थी। छापेमारी से पहले टीम ने एसडीएम को भी इसकी जानकारी दी। दोपहर 12 बजे की गई कार्रवाई लगातार तीन घंटे तक चली।

इस दौरान टीम ने नमकीन के अलावा वनस्पति घी, टमेटो मसाला के अलावा कुल सात नमूने भरे। सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। टीम ने फैक्ट्री में बनाई गई करीब डेढ़ लाख की नमकीन को भी सील कर दिया।

सील की गई नमकीन-

कार्रवाई के दौरान टीम ने 16 बोरी में भरे नमकीन के पैकेट के अलावा 15 और दूसरी सामग्री सील की। इस दौरान संचालक से नमकीन नहीं बनाने को कहा गया।

होगी विधिक कार्रवाई-

अभिहीत अधिकारी ने बताया कि नमकीन फैक्ट्री का संचालन बगैर लाइसेंस लिए हो रहा था। अब इस मामले में संचालक संजीव कुमार जैन पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम सुंदर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीके वर्मा और राजीव कुमार शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी