शिक्षक के बंद मकान से पांच लाख रुपये का माल चोरी

कुरावली के मुहल्ला फर्दखाना में हुई वारदात से दहशत शिक्षक की तहरीर पर मामला दर्ज पुलिस ने की जांच पड़ताल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:40 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:40 AM (IST)
शिक्षक के बंद मकान से पांच लाख रुपये का माल चोरी
शिक्षक के बंद मकान से पांच लाख रुपये का माल चोरी

संसू, कुरावली: एक शिक्षक के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने पांच लाख रुपये के जेवर, नकदी चोरी कर ली। जानकारी होने पर गृहस्वामी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।

कस्बा कुरावली में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के शिक्षक रघुनंदन कस्बा के मुहल्ला फर्दखाना में रहते हैं। कुछ दिन पहले उनके ताऊ की मृत्यु हो गई थी। शनिवार को गांव में तेरहवीं का कार्यक्रम था। शिक्षक रघुनंदन परिवार सहित अपने गांव हीरापुर गए थे। मुहल्ला फर्दखाना स्थित मकान में ताला लगा हुआ था। रविवार को वापस लौटे तो घर का ताला टूटा पड़ा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे के ताले भी टूटे हुए थे। बक्सों में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब थी। गृहस्वामी के मुताबिक चोरों ने पांच लाख रुपये का माल चोरी कर लिया है। थाना कुरावली के एसएसआइ सुखवीर सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मामला दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

जासं, मैनपुरी: शहर के मुहल्ला छपट्टी निवासी एक विवाहिता का शव शनिवार शाम घर में फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि आरोप को लेकर कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है।

शहर के मुहल्ला छपट्टी निवासी अंकित का विवाह तीन साल पहले निशा निवासी गांव चरथर, भिड के साथ हुआ था। शनिवार शाम निशा अपने कमरे में गई थी। काफी देर तक बाहर नहीं निकली। बाद में उनका शव कमरे में फंदे पर झूलता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निशा के भाई गौरव का आरोप है कि विवाह के बाद ससुरालीजनों ने दहेज की मांग को लेकर निशा का उत्पीड़न शुरू कर दिया था। मांग पूरी न होने पर उनकी हत्या की गई है। सीओ सिटी अमर बहादुर ने बताया कि घटना को लेकर तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण पता चल सकेगा। उसी आधार पर कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी