दमकल कर्मियों ने संभाली कमान, सैनिटाइज किया शहर

जासं मैनपुरी। एक ही दिन में शहर में कोरोना के सर्वाधिक पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन ने शहर को सैनिटाइज किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 10:28 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:06 AM (IST)
दमकल कर्मियों ने संभाली कमान, सैनिटाइज किया शहर
दमकल कर्मियों ने संभाली कमान, सैनिटाइज किया शहर

जासं, मैनपुरी। एक ही दिन में शहर में कोरोना के सर्वाधिक पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। सुरक्षा को देखते हुए दमकल कर्मियों को शहर की कमान सौंपी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी से शहर को सैनिटाइज कराया गया।

11 जुलाई को शहर में एक साथ 13 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई तो प्रशासन के होश उड़ गए। आनन-फानन में संक्रमितों को आइसोलेशन सेंटर भेजने के बाद सुरक्षा की तैयारी शुरू हो गई। शासन के निर्देशानुसार 13 जुलाई की सुबह पांच बजे बंदी की समय सीमा खत्म हो रही है। सोमवार को ऑड ईवन की तर्ज पर कंटेनमेंट जोन के बाहर की दुकानों के खुलने की भी संभावना है।

ऐसे में रविवार को प्रशासन ने सुरक्षा के पूरे पुख्ता इंतजाम कराए। दमकल की गाड़ी की मदद से पुलिस कर्मियों ने शहर में क्रिश्चियन तिराहा से लेकर बड़ा चौराहा, बजाजा बाजार, घंटा घर, लेनगंज, सदर बाजार की सभी दुकानों को सैनिटाइज कराया। यहां हर एक दुकान के साथ पूरी सड़कों को सोडियम हाइपोक्लोराइड के घोल से धोया गया।

chat bot
आपका साथी