प्रधान पति सहित चार पर गैंगस्टर एक्ट में एफआइआर

गांव लालपुर में मतदान के दौरान मारपीट का मामला है। अवैध हथकंडों से संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस संपत्ति जब्त करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 09:04 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 04:02 AM (IST)
प्रधान पति सहित चार पर गैंगस्टर एक्ट में एफआइआर
प्रधान पति सहित चार पर गैंगस्टर एक्ट में एफआइआर

संसू दन्नाहार, मैनपुरी: क्षेत्र के गांव लालपुर की प्रधान पूनम देवी के पति पृथ्वी सिंह और उसके तीन साथियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट में प्रधान पति और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस ने आरोपितों की जब्त करने की बात कही है।

ग्राम पंचायत लालपुर के मजरा हरिचंदपुर निवासी पूनम चौहान प्रधान पद की प्रत्याशी थी। मतदान के दौरान लालपुर मतदान केंद्र पर पूनम देवी के पति पृथ्वी सिंह और अन्य आरोपितों ने ताबड़तोड फायरिग कर दहशत फैला दी थी। फायरिग होने से मतदान प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो गई थी। भयभीत मतदाता अपने घर चले गए थे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया फिर से शुरू कराई थी। घटना की रिपोर्ट आरोपितों के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मतगणना के बाद पूनम चौहान को विजयी घोषित किया गया था।

पुलिस लगातार पृथ्वी सिंह पर शिकंजा कस रही है। रविवार को दन्नाहार पुलिस ने पृथ्वी सिंह उसके साथी भोला निवासीगण हरिचंदपुर, सुनील निवासी लालपुर थाना दन्नाहार और अतुल भदौरिया निवासी हमीर खेड़ा फर्रुखाबाद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट में पृथ्वी सिंह को गैंग लीडर बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपितों द्वारा अवैध हथकंडों से काफी धन अर्जित किया है, इनका क्षेत्र में काफी भय और आतंक है। लोग भय के कारण इनके खिलाफ गवाही देने के लिए तैयार नहीं होते है। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि आरोपितों की संपत्ति जब्त करने के लिए भी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी