जमीन के विवाद में मारपीट और फायरिग, एक घायल

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव पतारा में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। इस दौरान मारपीट और पथराव के बाद फायरिग हो गई। इस घटना में एक युवक घायल हो गया है। पुलिस फायरिग से इन्कार कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 04:15 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 04:15 AM (IST)
जमीन के विवाद में मारपीट और फायरिग, एक घायल
जमीन के विवाद में मारपीट और फायरिग, एक घायल

संसू, करहल, मैनपुरी: थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव पतारा में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। इस दौरान मारपीट और पथराव के बाद फायरिग हो गई। इस घटना में एक युवक घायल हो गया है। पुलिस फायरिग से इन्कार कर रही है।

गांव पतारा के रामरतन और रंजीत सिंह के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष इसे अपना-अपना बताते हैं। इस जमीन पर एक आम का पेड़ खड़ा है। रविवार दोपहर को इस पेड़ से आम तोड़ने पर विवाद हो गया। दोनों पक्ष में मारपीट, पथराव के बाद फायरिग हो गई। रंजीत सिंह सिर में चोट लगने से घायल हो गए। रंजीत पक्ष ने गोली लगने से घायल होने की बात कही है। वहीं, पुलिस मारपीट के दौरान चोट आने की बात कह रही है। घटना की रिपोर्ट रंजीत सिंह ने रामरतन, भानुप्रताप, सूर्य प्रताप और बलवीर सिंह के खिलाफ दर्ज कराई है। घायल रंजीत सिंह को सैफई ले जाया गया है। पुलिस ने कुछ आरोपितों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर कुर्रा रमाकर सिंह ने बताया कि फायरिग होने की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वोट न देने पर आरोपितों ने मारपीट कर घायल किया

मैनपुरी: शहर कोतवाली के गांव नगला मोती निवासी राम वीरेश को गांव के ही आरोपितों ने सोमवार को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। स्वजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के पीछे वोट न देने का विवाद बताया गया है। पुलिस घटना की तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। पुराने विवाद में युवक को मारपीट कर घायल किया

मैनपुरी: थाना किशनी के गांव खिदरपुर निवासी दिनेश कुमार का गांव के दुर्वेश कुमार के साथ पुराना विवाद है। दिनेश का आरोप है कि दो दिन पहले वह घर के बाहर था, तभी दुर्वेश ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। एसपी से घटना की शिकायत की गई है।

chat bot
आपका साथी