बुखार ने फिर पकड़ा जोर, 15 में मिला डेंगू

दो दिनों की राहत के बाद बुखार ने एक बार फिर से जोर पकड़ा है। 15 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद महकमा हरकत में आ गया है। मरीजों की संख्या इस कदर बढ़ रही है कि अस्पताल के सभी बिस्तर फुल हो चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:45 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:45 AM (IST)
बुखार ने फिर पकड़ा जोर, 15 में मिला डेंगू
बुखार ने फिर पकड़ा जोर, 15 में मिला डेंगू

जासं, मैनपुरी : दो दिनों की राहत के बाद बुखार ने एक बार फिर से जोर पकड़ा है। 15 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद महकमा हरकत में आ गया है। मरीजों की संख्या इस कदर बढ़ रही है कि अस्पताल के सभी बिस्तर फुल हो चुके हैं।

बारिश के बाद बुखार के मामलों में दोबारा इजाफा होने लगा है। शनिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ उमड़ती रही। सर्वाधिक मरीज बुखार की समस्या से ही पीड़ित थे। गंभीर हालत में आने वाले ज्यादातर मरीजों को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। मरीजों की संख्या बढ़ने का असर अस्पताल की सुविधाओं पर भी दिखा।

धीरे-धीरे खाली होने वाले बिस्तर दोबारा भर गए। स्थिति यह हो गई कि दोपहर के समय में अस्पताल के सभी बिस्तर पूरी तरह से फुल हो चुके थे। दोपहर बाद आई रिपोर्ट में 15 मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई। स्थिति में सुधार होता न देख ज्यादातर मरीज प्राइवेट अस्पतालों के लिए चले गए। सीएमएस डा. अरविद कुमार गर्ग का कहना है कि प्रतिदिन वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों की सेहत की जानकारी जुटाई जा रही है। कई मरीज पूरी तरह से ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं। जो भर्ती हैं, उनमें से ज्यादातर की स्थिति में सुधार हो रहा है। सभी मरीजों को अस्पताल से ही दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। डीएम ने भी देखी मरीजों की स्थिति

दोपहर के समय में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों की सेहत की जानकारी जुटाई। उन्होंने मरीजों से कहा कि वे विश्वास करते हुए उपचार कराएं। बुखार के मामलों में थोड़ा समय लगता है, लेकिन अस्पताल के उपचार से मरीज पूरी तरह ठीक हो रहे हैं। कोई भी मरीज झोलाछाप के पास न जाकर सीधे समस्या महसूस होने पर अस्पताल आएं। चिकित्सकों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी मरीज बुखार या अन्य बीमारी से परेशान होकर आएं, उन्हें भर्ती कर उपचार दें। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बुखार से बालक की मौत

जासं, मैनपुरी : शहर से सटे नवादा गांव निवासी कुलदीप के दो साल के पुत्र करन को दो दिनों से बुखार आ रहा था। स्वजन बालक को स्थानीय झोलाछाप से उपचार दिला रहे थे। हालत बिगड़ने पर शनिवार की सुबह जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी