ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए निकले किसानों को रोका, लगाया जाम

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 03:20 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 03:20 AM (IST)
ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए निकले किसानों को रोका, लगाया जाम
ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए निकले किसानों को रोका, लगाया जाम

जागरण संवाददाता, एटा : गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए जा रहे किसानों को पुलिस ने रोक दिया। निधौली कलां, सकीट सहित अन्य क्षेत्रों से आने वाले किसानों को रोकने के लिए बैरीकेडिग लगाई गई। जिसे तोड़ कर किसान आगे बढ़ गए लेकिन कोतवाली देहात पर उन्हें रोका गया। आक्रोशित किसानों ने आगरा रोड पर जाम लगा दिया।

भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव बंटी के नेतृत्व में दर्जनों ट्रैक्टरों सहित दिल्ली कूच की तैयारी थी। पुलिस ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को पहले ही आवास पर नजर बंद कर पुलिस बल तैनात कर दिया। दूसरी ओर आगरा रोड तथा शिकोहाबाद रोड से उनके समर्थक किसान ट्रैक्टर लेकर निकल पड़े। पहले तो मार्गों पर बैरीकेडिग लगाकर ट्रैक्टर ले जा रहे किसानों को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन आगरा रोड पर हजारा नहर की बैरीकेडिग भी किसानों ने तोड़ दी और ट्रैक्टर लेकर मुख्यालय को निकल गए। सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस ने आगरा रोड पर दो दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टर रोक दिए। ट्रैक्टर रोकते ही किसानों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर एएसपी ओपी सिंह तथा राहुल कुमार कोतवाली देहात पहुंच गए।

भाकियू नेता देवेंद्र यादव बंटी को पुलिस अधिकारियों ने थाने बुला लिया। अधिकारियों के काफी प्रयास के बाद जाम खोला गया और किसान वापस हुए। इस दौरान नगला पोखर, नगला सेवा, नगला गलुआ, नगला खिल्ली, चुरेथा, मझराऊ, हिम्मतपुर आदि ग्रामों के किसान काफी संख्या में रहे। किसानों में जीतू प्रधान, वीरेंद्र सिंह, शेष पाल, उत्तम पाल, ध्यान पाल फौजी, राहुल यादव, विनय यादव, टिकू यादव, देवा, विजेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, प्रेमपाल सिंह, कल्लू सिंह, आशीष आदि मौजूद थे। किसानों के दिल्ली कूच के ²ष्टिगत प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी गयी है। हर मोड़ पर कड़ी निगरानी के साथ ही किसान नेताओं को भी नजरबंद किया गया है।

chat bot
आपका साथी