धरना स्थल पर आए कृषि अधिकारियों को किसानों ने रोका

तहसील किशनी में भाकियू किसान का धरना जारी एसडीएम के बुलावे पर गए थे अधिकारी किसानों ने किया बंधक बनाने का दावा अधिकारियों ने दिया समस्या के समाधान का भरोसा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 06:41 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 06:41 AM (IST)
धरना स्थल पर आए कृषि अधिकारियों को किसानों ने रोका
धरना स्थल पर आए कृषि अधिकारियों को किसानों ने रोका

संसू, किशनी: बुधवार को तहसील में भाकियू किसान का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम के कहने पर किसानों की समस्या सुनने आए कृषि अधिकारियों को संगठन ने बंधक बनाने का दावा किया है। वहीं, अधिकारियों ने समस्या के समाधान का भरोसा दिया है।

भारतीय किसान यूनियन (किसान) के जिलाध्यक्ष अनुरुद्ध दुबे के नेतृत्व में तीसरे दिन भी पदधिकारी धरने पर बैठे रहे। एसडीएम जयप्रकाश ने किसानों से वार्ता करने के बाद समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को धरना स्थल पर आने को कहा। काफी देर इंतजार के बाद शाम चार बजे जिला कृषि अधिकारी डा. सूर्य प्रताप सिंह, एडीएओ नरेश राठौर के साथ धरना स्थल पर आए, किसानों से बात की। कृषि अधिकारी की बातों से किसान संतुष्ट नहीं हुए तो दोनों जाने लगे। इससे नाराज किसानों ने उनको रोक लिया। इसके बाद एसडीएम जयप्रकाश ने जिलाध्यक्ष से बात की और रास्ते सुझाए। इसके बाद कृषि अधिकारी ने किसानों से कहा कि वह जिले के दुकानदारों की सूची, उनके पास कितनी खाद है, की जानकारी हर दूसरे दिन किसान यूनियन के ग्रुप पर उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला प्रभारी उर्मिला यादव, जिला उपाध्यक्ष रेनू यादव, ब्लाक अध्यक्ष नेहा यादव, रामकान्ती, रामसिया, राजरानी, प्रदेश सचिव बिनोद यादव, तहसील संरक्षक रामबीर यादव, सुभाष यादव, उमेश पाण्डेय, श्याम पाण्डेय, सोनू दुबे, अतुल पाठक, लल्लन दुबे, बीटू यादव, लक्ष्मीकान्त तिवारी, हरीचन्द्र पाण्डेय, धीरज यादव समेत दर्जनों किसान मौजूद थे।

एसडीएम के बुलावे पर किसानों की समस्या सुनने गए थे। महंगी खाद बेचने वाले एक भी दुकानदार का नाम संगठन के पदाधिकारी नहीं बता सके। नाम बताने पर संबंधित दुकानदार पर कार्रवाई के साथ लाइसेंस निलंबित होगा।

-डा. सूर्य प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।

chat bot
आपका साथी