किसानों को सस्ती दरों पर मिलेगा ऋण, खिले चेहरे

सिंचाई को पानी का इंतजाम और सस्ते ऋण से संवरेगी खेती

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 06:30 AM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 06:30 AM (IST)
किसानों को सस्ती दरों पर मिलेगा ऋण, खिले चेहरे
किसानों को सस्ती दरों पर मिलेगा ऋण, खिले चेहरे

जासं, मैनपुरी: किसान आंदोलन के बीच आए यूपी सरकार के बजट से खेती किसान कुछ राहत में हैं। वैसे, उम्मीदों की झोली खाली रही है। समर्थन मूल्य पर फसल की खरीदारी और सस्ती दरों पर ऋण और सिचाई को भरपूर पानी का संकल्प बजट में दिखा है।

इस बार के बजट में सरकार किसानों पर मेहरबान दिखी है। खेती की सिचाई के लिए बजट में पानी का इंतजाम भी दिखा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदारी को भी धनराशि का प्रावधान संतोष देने वाला रहा। किसानों को फसली ऋण के लिए कम ब्याज का प्रावधान भी राहत लेकर आया है।

- सिचाई के लिए बजट में पानी का इंतजाम किया जाना ठीक है। सरकार को सिचाई के लिए बिजली की दरों में कमी करनी थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

- इंद्रपाल सिंह, किसान। सरकार का कम दर पर ऋण दिलाने का वायदा तो ठीक है, लेकिन इसे पूरा कराने पर संशय है। बैंकों की मनमानी के आगे सरकार कितना सफल होगी, यह देखने लायक होगा।

- राजेंद्र सिंह, किसान।

-

बैंकों की मनमानी पर अंकुश भी लगाने को प्रयास करने थे, जिससे किसानों को समय से और आसानी से ऋण हासिल हो सकता।

- मनीराम, किसान ।

-

बजट में समर्थन मूल्य पर खरीदारी की बात कही हैं, लेकिन अधिकारियों के आगे ऐसा नहीं होता। क्रय केंद्रों पर दलाली रोकने का प्रबंध होता।

- जनविजय, किसान।

किसानों के लिए लाभकारी बजट

यूपी का बजट किसानों की दिशा बदलने वाला है। सस्ती दरों पर ऋण का लाभ भी किसानों को मिल सकेगा। इस बार का बजट किसानों के लिए बेहद लाभकारी है, इसके बेहतर परिणाम मिलेंगे।

- डा. गगनदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।

chat bot
आपका साथी