हर पात्र तक ईमानदारी से पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

जासं मैनपुरी चुनावी मोड में आ चुकी भाजपा ने जिले में प्रबुद्ध सम्मेलनों की शुरुआत कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 06:54 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 06:54 AM (IST)
हर पात्र तक ईमानदारी से पहुंच रहा योजनाओं का लाभ
हर पात्र तक ईमानदारी से पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

जासं, मैनपुरी: चुनावी मोड में आ चुकी भाजपा ने जिले में प्रबुद्ध सम्मेलनों की शुरुआत कर दी है। शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा योजनाओं का लाभ अब सीधे पात्र तक पहुंच रहा है। इसमें कोई भेदभाव और बेईमानी नहीं हो रही। कैबिनेट मंत्री ने प्रबुद्ध वर्ग से भाजपा को समर्थन का आह्वान भी किया।

शहर के स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण ने कहा कि किसी भी दल का नेता कितनी भी अच्छाई बताए। लोग उसकी बात को सुनकर भूल जाते हैं, लेकिन यदि उसी बात को अपनों के बीच रहने वाले प्रबुद्धजन बताते हैं तो लोगों के मन पर ज्यादा असर पड़ता है। हमें अब अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए लोगों के बीच पहुंचना होगा।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में अराजकता थी। जनता के सवालों का उनके नेता जवाब नहीं देते थे, लेकिन भाजपा सरकार में सब कुछ पारदर्शी है। योजना की धनराशि जो दूसरी सरकारों में लाभार्थी के खातों में पहुंचते-पहुंचते कम पड़ जाती थी, अब उन्हीं योजनाओं का पूरा पैसा खातों में पहुंच रहा है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि हमें लोगों के बीच जाने की जरूरत है। जनधन खातों को लेकर खूब विरोध हुआ, लेकिन जिन लोगों ने खाते खुलवाए हैं, वे योजनाओं का लाभ लेकर खुश हैं।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, शिवओंकारनाथ पचौरी, जिला संयोजक पंकज भदौरिया और विमल पांडेय, रामबाबू कुशवाह, मंजूषा चौहान, राहुल राठौर, अशोक चौहान, प्रेम सिंह शाक्य, प्रदीप तिवारी, मनेश चौहान, ममता राजपूत, प्रदीप चौहान राज, भूपेंद्र यादव, अनूप मिश्रा, साधना तिवारी, कविता राठौर, सौरभ दुबे आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी