पशुचोरों से पुलिस की मुठभेड़, एक गिरफ्तार

टाटा सफारी छोड़ भागे सात बदमाश पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित पूछताछ के बाद भेजा जेल कुरावली पुलिस को मिली सफलता

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 06:58 AM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 06:58 AM (IST)
पशुचोरों से पुलिस की मुठभेड़, एक गिरफ्तार
पशुचोरों से पुलिस की मुठभेड़, एक गिरफ्तार

संवाद सूत्र, कुरावली: मंगलवार तड़के पुलिस और टाटा सफारी सवार पशुचोरों के बीच मुठभेड़़ हो गई। घिरोर मार्ग पर हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके सात साथी फरार हो गए। पुलिस ने टाटा सफारी को कब्जे में ले लिया है। वहीं 12 बकरी भी बरामद की हैं, जो चोरी की हैं।

मंगलवार सुबह तड़के इंस्पेक्टर केपी सिंह के निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुखबीर सिंह, उप निरीक्षक राजकुमार, अभिषेक त्यागी ने पुलिसकर्मियों के साथ घिरोर मार्ग स्थित पूनूपुरा-धरेंदा मोड़ के पास मौजूद थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की टाटा सफारी को शक होने रुकने का इशारा किया। सफारी में सवार बदमाशों ने गाड़ी रोकने के बजाय पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर टाटा सफारी को रोक लिया, इस दौरान सात बदमाश फरार हो गए। वहीं साबिर पुत्र इश्तियाक अली निवासी नूरानी मस्जिद होटल के पास एत्माद्दौला जिला आगरा को 315 बोर तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। टाटा सफारी से चोरी की 12 बकरी बरामद हुई हैं।

इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि पूछताछ में साबिर ने अपने भागने वाले साथियों के नाम लुक्का उर्फ अकबर पुत्र हजारी, पप्पू उर्फ नेकसी पुत्र अजमेरी, सलमान पुत्र हजारी, सद्दाम उर्फ चूहा पुत्र पप्पू, हेलर उर्फ शरीफ पुत्र बीरबल, एहसान पुत्र मोती उर्फ सरवर निवासीगण डेरा बंजारा रीछपुरा और रवि चक पुत्र रामचंद्र निवासी मोहल्ला कौआटोला कुरावली बताए हैं। सभी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

दन्नाहार तथा इटावा क्षेत्र से चुराई थीं बकरियां

पुलिस के मुताबिक बदमाश साबिर ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ टाटा सफारी से इटावा-मैनपुरी क्षेत्र में ग्रामीण अंचल से बकरी चोरी का काम करते थे। बरामद हुईं 12 बकरियों में से दो बकरियां दन्नाहार क्षेत्र से, पांच बकरी इटावा कोतवाली क्षेत्र से और दो बकरियां बढ़पुरा इटावा क्षेत्र से चोरी की थीं। बकरियों का सौदा कुरावली के एक व्यापारी से हो गया था वह बकरी देने के लिए कुरावली जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि पशुचोरों ने पूर्व में दन्नाहार क्षेत्र से एक भैंस भी चोरी की थी, जिसको 38 हजार रुपये में बेचा था। इनमें से 3600 रुपये पुलिस ने साबिर से बरामद किए हैं।

chat bot
आपका साथी