पानी से लबालब ईशन नदी बनी खतरा

मैनपुरी जासं। एटा की ओर से आ रही ईशन नदी में अब पानी लबालब हो गया है। बारिश की वजह से नदी पानी से उफान पर है। अवैध आबादी के अलावा नागरिकों के लिए अब यह नदी खतरा बन रही है। शहर से गुजर रही इस नदी में पानी का वेग तेज होने से अब प्रशासन ने इसमे स्नान आदि पर रोक लगाते हुए नागरिकों से दूर रहने को कहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:45 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:45 AM (IST)
पानी से लबालब ईशन नदी बनी खतरा
पानी से लबालब ईशन नदी बनी खतरा

जासं, मैनपुरी: एटा की ओर से आ रही ईशन नदी में अब पानी लबालब हो गया है। बारिश की वजह से नदी पानी से उफान पर है। अवैध आबादी के अलावा नागरिकों के लिए अब यह नदी खतरा बन रही है। शहर से गुजर रही इस नदी में पानी का वेग तेज होने से अब प्रशासन ने इसमे स्नान आदि पर रोक लगाते हुए नागरिकों से दूर रहने को कहा है।

अलीगढ़ से निकलने वाली ईशन नदी जिले का तमाम दायरा को समेटते हुए गंगा में समाहित होती है। हाल ही में हुई बारिश की वजह से नदी में एटा की ओर से काफी तादाद में पानी आया है, जिससे शहर के बीच से निकल से निकल रही नदी से अब आबादी को खतरा होने लगा है। शहर के कई स्थानों पर तो नदी पानी से लबालब नजर आती है। ऐसे में डूब क्षेत्र में बनाए गए अवैध आवासों को खतरा होने लगा है। अभी पानी और आगे बढ़ने की आशंका है।

बीते दिनों हुई बारिश के बाद कई दिन से नदी में पानी बढ़ता ही जा रहा है। पानी डूब क्षेत्र में जाने को मचल रहा है। कुछ स्थानों पर तो यह पानी उफान लेता नजर आता है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने नागरिकों से नदी में स्नान और दूसरी गतिविधियों को नहीं करने को कहा है।

नदी में पानी का स्तर छह से आठ फीट तक है, ऐसे में स्नान करना खतरे से खाली नहीं। नागरिक इस स्थिति से बचें। नदी में गंदगी और कचरा भी नहीं फेंके। जल संरक्षण के लिहाज से नदी को स्वच्छ रखना भी जरूरी है।

-महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम। नदी में नहा रहे किशोर की डूबने से मौत: संसू, अजीतगंज : दोस्तों के साथ नहा रहे एक किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक किशोर ने 10वीं की परीक्षा 75 फीसद अंक से उत्तीर्ण की थी। घटना से गांव के लोग भी दुखी हैं।

थाना एलाऊ के गांव सलेमपुर पड़ीना निवासी विजेंद्र यादव के 17 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार दसवीं के छात्र थे। दो दिन पहले उनका परीक्षा परिणाम आया था। अच्छे नंबरों से पास होने के कारण घर में खुशी का माहौल था। पास होने की खुशी मनाने के लिए हर्ष कुमार सोमवार को अपने दोस्तों के साथ घूमने गए थे। इस दौरान वे और उनके दोस्त गांव से कुछ दूर ईशन नदी में नहाने लगे। नहाते समय अचानक डूब गए। उनके साथियों ने उन्हें नदी से निकाला और अचेत हालत में जिला अस्पताल लाए, जहां उनकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी