आठ मिले पाजिटिव, एक एल-2 में भर्ती

जासं मैनपुरी कोरोना का संक्रमण कम नहीं हुआ है। इसके मरीजों के मिलने का सिलसिला लगात

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 02:28 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 02:28 AM (IST)
आठ मिले पाजिटिव, एक एल-2 में भर्ती
आठ मिले पाजिटिव, एक एल-2 में भर्ती

जासं, मैनपुरी : कोरोना का संक्रमण कम नहीं हुआ है। इसके मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। चौबीस घंटे में आठ नए मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई है। जबकि एक की तबियत खराब होने पर उसे एल-2 आइसोलेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। चौबीस घंटे में जिले में 3341 लोगों के सैंपल लिए गए जिनमें से आठ लोगों में वायरस मिला है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी को होम आइसोलेशन में भर्ती कराया गया है जबकि एक मरीज की तबियत खराब होने पर जिला महिला चिकित्सालय में संचालित एल-2 आइसोलेशन अस्पताल में भर्ती किया गया है। वर्तमान समय में कुल 159 मरीज होम आइसोलेशन में भर्ती रहकर उपचार ले रहे हैं। सीएमओ डा. एके पांडेय का कहना है कि सभी मरीजों की निगरानी कराई जा रही है। लोगों से भी अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें।

स्थिति यह है कि जिले में लोग पूरी तरह से बेफिक्र हो चुके हैं। कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए प्रशासन भी कोई ज्यादा गंभीरता नहीं दिखा रहा है। जिम्मेदार स्वयं बिना मास्क के ड्यूटी कर रहे हैं। बाजारों में दुकानदारों से लेकर ग्राहक तक सभी बगैर मास्क और शारीरिक दूरी के दिख रहे हैं। निर्धारित समय से ज्यादा समय तक दुकानों का संचालन हो रहा है। कोरोना मीटर कुल जांच (एक अप्रैल से अब तक) - 9465

आज जांच - 3341 कुल केस (एक अप्रैल से अब तक) - 6622

आज केस - 08 स्वस्थ हुए - 19

सक्रिय केस - 160 आज मृत्यु - 00

chat bot
आपका साथी