कुरावली में अहंकारी रावण के पुतले का दहन

कुरावली संसू। कस्बा के रामलीला मैदान में रावण वध लीला का मंचन हुआ। रावण वध के बाद अहंकारी के पुतले का दहन किया गया। असत्य पर सत्य की जीत की खुशी में चलाई आतिशबाजी के नजारे के बीच भगवान राम की जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 04:15 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 04:15 AM (IST)
कुरावली में अहंकारी रावण के पुतले का दहन
कुरावली में अहंकारी रावण के पुतले का दहन

संसू, कुरावली: कस्बा के रामलीला मैदान में रावण वध लीला का मंचन हुआ। रावण वध के बाद अहंकारी के पुतले का दहन किया गया। असत्य पर सत्य की जीत की खुशी में चलाई आतिशबाजी के नजारे के बीच भगवान राम की जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

जीटी रोड स्थित रामलीला मैदान में चल रही रामलीला के दौरान बुधवार रात हरदोई की रामलीला कंपनी द्वारा रावध वध की लीला का मंचन किया गया। मंचन के दौरान राम और रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। विभीषण द्वारा बताये जाने पर भगवान राम ने रावण की नाभि में तीर मारकर अमृत सुखा दिया, इसके बाद रावण की मृत्यु हो गई। श्रद्धालु जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। इसके बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया। पुतले में लगाई गई रंगबिरंगी आतिशबाजी से चारों तरफ रोशनी हो गई। इस दौरान रामलीला मेला कमेटी अध्यक्ष पिटू गुप्ता, लाला राजकिशोर गुप्ता, भानुप्रताप वर्मा, कल्लू गुप्ता, प्रदीप सेठी, चंदन भदौरिया मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी