औंछा में गंदगी, संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा

संक्रामक बीमारियों के कहर से पूरा जिला कराह रहा है। शासन ने ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 06:29 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 06:29 AM (IST)
औंछा में गंदगी, संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा
औंछा में गंदगी, संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा

संसू, औंछा (मैनपुरी) : संक्रामक बीमारियों के कहर से पूरा जिला कराह रहा है। शासन ने हर एक गांव में विशेष सफाई अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन ये अभियान कागजों में ही पूरा हो रहा है। विकास खंड घिरोर की ग्राम पंचायत अकबरपुर औंछा में गंदगी का ढेर लगा हुआ है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।

गांव में सबसे ज्यादा खराब स्थिति मुहल्ला टंकी और खरउआ की है। यहां आज तक नालियां ही नहीं बनवाई गई हैं। इसकी वजह से घरों और गांव का पानी गलियों में भर रहा है। गांव में कई लोग बुखार से बीमार हैं। ग्रामीण जयवीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, रोहित कुमार, अशोक कुमार, राजेश कुमार, हरवीर सिंह, कौशलेंद्र का कहना है कि कई बार अधिकारियों से अव्यवस्था को दूर कराने के लिए मांग की गई, लेकिन आज तक किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया है। अब बीमारियां बढ़ने लगी हैं, जिससे जान का खतरा महसूस होता है। ग्राम पंचायत के स्तर से बिल्कुल गंभीरता नहीं दिखाई जाती है। कागजों में सफाई कर्मी का वेतन तो जारी होता है, लेकिन वह सफाई करने के लिए नहीं आता। हर एक गली में गंदगी के ढेर लगे हैं।

राजपाल गुप्ता।

ग्राम पंचायत के कल्याण गढ़ी, प्रहलादपुर, सराय, नगला नया में तो हालात बेहद खराब हैं। गलियां कीचड़ से पटी पड़ी हैं। कई लोग बुखार की चपेट में हैं। यहां कोई भी जांच या सर्वे के लिए नहीं आता है।

कमल किशोर मिश्रा। सप्ताह भर पहले एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया था, लेकिन वह भी अपने चहेतों के घरों के आसपास ही छिड़का दी गई। बाकी लोगों द्वारा मांग के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया।

शिववीर सिंह।

बीमारियां फैलने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रधान और सचिव पूरी तरह से बेफिक्र हैं। अधिकारी भी निर्देश देने के बाद चले जाते हैं। देखने कोई नहीं आता।

मोहित कुमार।

chat bot
आपका साथी