नोडल अधिकारी के आदेश हवा में उड़ाए, माइनर बना मुश्किल

किशनी संसू। नगर पंचायत ने नोडल अधिकारी के आदेश ही हवा में उड़ा दिए। आज भी माइनर में गंदगी अटी पड़ी है। हाल यह है कि यहां से उठने वाली दुर्गध से आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:52 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:06 AM (IST)
नोडल अधिकारी के आदेश हवा में उड़ाए, माइनर बना मुश्किल
नोडल अधिकारी के आदेश हवा में उड़ाए, माइनर बना मुश्किल

संवाद सूत्र, किशनी: नगर पंचायत ने नोडल अधिकारी के आदेश ही हवा में उड़ा दिए। आज भी माइनर में गंदगी अटी पड़ी है। हाल यह है कि यहां से उठने वाली दुर्गध से आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

मामला किशनी नगर पंचायत के मोहल्ला गढ़ी का है। यहां से होकर किशनी-शमशेरगंज माइनर गुजरता है। छह माह से माइनर में पानी नहीं आया और इसमें गंदगी व कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। हल्की बरसात से अब इसमें दुर्गध पैदा हो गई है। मच्छर भी पनप रहे हैं। बीते सप्ताह नोडल अधिकारी ईश्वरचंद ने मुहल्ले का दौरा किया था। उस दौरान माइनर में गंदगी पर उन्होंने ईओ नगर पंचायत अभय रंजन को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर पंचायत द्वारा दो दिन मानइर की सफाई के लिए टीम भेजी गई, लेकिन थोड़े हिस्से में सफाई कर काम पूरा मान लिया गया। समस्या अब भी बरकरार है। गढ़ी मुहल्ले के लोगों ने बताया कि दुर्गंध से जीना दूभर हो गया है।

माइनर मे गंदगी होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। माइनर गंदगी से लबालब है और बीमारी का डर भी सता रहा है। चंद्रप्रकाश जाटव

समस्या को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष व अन्य अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन सफाई नहीं हुई। शाम होते ही मच्छर हावी हो जाते हैं। विजय सिंह जाटव

कई महीनों से माइनर की सफाई नहीं हुई है। कई जगह सिल्ट जमा है। यहां से उठने वाली दुर्गध घरों में पहुंच रही है, जिससे परेशानी हो रही है। अनूप चौहान

संक्रामक रोगों से बचाव के लिए सरकार विशेष अभियान चला रही है। नगर पंचायत इसमें पलीता लगा रही है। माइनर की गंदगी से कभी भी संक्रामक रोग फैल सकते हैं। सोनू चक

पंचायत क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही पूरे माइनर की सफाई करा दी जाएगी। अनिल मिश्रा, चेयरमैन नगर पंचायत

chat bot
आपका साथी