दहेज हत्यारोपितों की गिरफ्तारी को किया प्रदर्शन

मैनपुरी जासं। 13 दिन पहले हुई दहेज हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर मायके वालों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान वे एक बैनर भी अपने साथ लाए थे जिस पर प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरें छपी हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:24 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 06:24 AM (IST)
दहेज हत्यारोपितों की गिरफ्तारी को किया प्रदर्शन
दहेज हत्यारोपितों की गिरफ्तारी को किया प्रदर्शन

जासं, मैनपुरी : 13 दिन पहले हुई दहेज हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर मायके वालों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान वे एक बैनर भी अपने साथ लाए थे, जिस पर प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरें छपी हुई थी।

स्वजन और रिश्तेदारों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे जितेंद्र कुमार निवासी गांव भदऊ खेड़ा ने एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। जितेंद्र कुमार की बहन राखी का विवाह एक साल पहले नगला झबरा निवासी ब्रजनंदन के साथ हुआ था। 15 सितंबर 2021 को ससुरालियों ने राखी की दहेज के लिए हत्या कर दी थी। घटना की रिपोर्ट पति ब्रजनंदन, ससुर रामसिंह, सास विदावती, जेठ सुरेंद्र, शिवपाल, जेठानी नीलम और रमा के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस ने ब्रजनंदन, रामसिंह और विदावती को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अन्य आरोपितों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। प्रदर्शन के दौरान राखी के स्वजन ने अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी अशोक कुमार राय ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। दौड़ लगा रहे युवक का अपहरण, सात घंटे में बरामद

संसू, किशनी: दौड़ लगाने गए युवक का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सात घंटे बाद ही उसे बरामद कर लिया। घटना को लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। युवक का अपहरण कब और कैसे हुआ, इसको लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आ पा रही है।

क्षेत्र के गांव खड़सरिया निवासी मोहित बीएससी का छात्र है। सोमवार सुबह वह चार बजे दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। 5:37 बजे मोहित ने अपने पिता को फोन किया कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके साथ ही फोन स्विच आफ हो गया। स्वजन ने मोहित की तलाश शुरू कर दी। इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। युवक की तलाश शुरू कर दी गई। प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे युवक को इटावा की सीमा के पास से बरामद कर लिया। उस समय वह सड़क किनारे खड़ा हुआ था। पुलिस उसे थाने ले आई। युवक ने पुलिस को अपने अपहरण किए जाने की जानकारी दी है। अपहरण कैसे और क्यों हुआ, इसको लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। शाम तक घटना की सच्चाई सामने नहीं आ सकी थी। सीओ भोगांव अमर बहादुर ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी