नवरात्र और रमजान से पहले भाव खा रहा खजूर

नवरात्रि और रजमान से पूर्व ही फलों की भरपूर आवक होने के बाद भी महंगाई नजर आ रही है। इस बार आधा किलो खजूर 150 रुपये में बिक रहे हैं। वहीं अन्य फल महंगे हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 05:06 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 05:06 AM (IST)
नवरात्र और रमजान से पहले भाव खा रहा खजूर
नवरात्र और रमजान से पहले भाव खा रहा खजूर

जासं, मैनपुरी: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच इस बार मंगलवार से नवरात्र का शुभारंभ और बुधवार से रमजान का आगाज होगा। एक दिन के अंतर से शुरू होने वाले दोनों धार्मिक पर्वाें को लेकर बाजार में फलों पर महंगाई नजर आने लगी है। रमजान के लिए खास खजूर का आधा किलो का पैक इस बार 150 रुपये में मिलेगा।

इस साल भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से बाजार दहशत में है। इस बार फलों की खपत ज्यादा और आवक कम होने से महंगाई दिखाई दे रही है। अब नौ दिन के नवरात्र और रमजान शुरू होने जा रहे हैं। इन दोनों ही उपवास से जुड़े पर्वों को लेकर फलों की मांग खूब रहती है। रमजान के लिए खास माने जाने वाले खजूर पर इस बार ज्यादा महंगाई भी दिख रही है। इस बार ढाई सौ ग्राम का पैकेट 60 में तो दूसरी क्वालिटी का आधा किलो पैकेट 150 रुपये में उपलब्ध है। दूसरे फल भी महंगे

बाजार में खजूर के अलावा दूसरे फल काफी महंगे हो गए हैं। इस बार उपवास रखने वालों को इसके लिए अतिरिक्त राशि भी खर्च करनी होगी। आम दिनों में 60 से सौ तक बिकने वाला सेब इस बार 140 रुपये किलो है तो केला और अंगूर, संतरा भी महंगे हैं।

-

बाजार में फलों के भाव-

सेब प्रति किलो, 140

संतरा प्रति किलो, 100

पपीता प्रति किलो, 40

अंगूर प्रति किलो, 60

केला प्रतिकिलो, 30 सेवइयां भी सजी

रमजान माह के लिए बाजार में सेवइयों की दुकान सज गई हैं। सोमवार को नागरिकों ने खरीदारी भी की। इस बार 400 ग्राम सेवइयां का पैकेट 25 रुपये में है।

नागरिकों की बात-

नवरात्र में शाकाहार के लिए फल सबसे बेहतर विकल्प होता है, इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। महंगाई के बाद व्रत के लिए इनको खरीदेंगे।

-रामकुमार गुप्ता, सदर बाजार।

रमजान में खजूर का सबसे खास महत्व है। बीते साल के मुकाबले यह इस बार काफी महंगा है। रोजा रखना है, महगाई को कोई तबज्जो नहीं देंगे।

-इमरान खान, आगरा रोड।

chat bot
आपका साथी